मोहन लाल बड़ौली ने आसाम में मां कामाख्या और विश्व के सबसे ऊंचे शिवलिंग के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

मोहन लाल बड़ौली ने पदाधिकारियों के साथ काज़ीरंगा नेशनल पार्क और चाय बागानों का भी अवलोकन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास नई ऊँचाइयों पर पहुंच रहा है : मोहन लाल बड़ौली

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 7 फरवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठों में प्रमुख कामाख्या धाम के दर्शन किए। वहीं उन्होंने नागांव में स्थित 126 फीट ऊंचे विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग वाले महा महामृत्युंजय मंदिर के दर्शन भी किए। उन्होंने माँ कामाख्या और बाबा भोले नाथ से हरियाणावासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने काज़ीरंगा नेशनल पार्क में प्राकृतिक विरासत तथा चाय के बागानों में प्राकृतिक सुंदरता और उद्योग का भी अवलोकन किया।

 

Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले एक दशक से अधिक के कार्यकाल में भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को मजबूत, सजीव और वैश्विक स्तर पर पुनर्स्थापित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। मोदी सरकार का उद्देश्य  आधुनिकीकरण के साथ-साथ प्राचीन सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित और पुनर्जीवित करना है। श्री बड़ौली ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास नई ऊँचाइयों पर पहुंच रहा है।

 

बड़ौली ने विश्वविख्यात काज़ीरंगा नेशनल पार्क की जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यटन विकास के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण और इको-टूरिज़्म को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है। यह पार्क भारत की प्राकृतिक विरासत का गौरव है।

 

बड़ौली ने असम के चाय बागानों में प्राकृतिक सुंदरता और उद्योग का अवलोकन किया और कहा कि यहां की प्राकृतिक हरियाली और सुंदरता से मन प्रफुल्लित हो गया। उन्होंने कहा कि चाय बेचने वाले के रूप में शुरुआत करने वाले प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में असम की चाय उद्योग को नई दिशा और मजबूती मिल रही है।

 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष बड़ौली के साथ प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, सोनीपत भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, विधायक रणधीर पणिहार, दीपक निवास हुड्डा, हरविंद कोहली सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh