“राहुल गांधी डिप्रेशन में, अच्छे डॉक्टर से कराएं इलाज”: अनिल विज

“देश के लोग काम करने वालों के साथ, सबसे लंबे कार्यकाल के बाद आगे भी प्रधानमंत्री मोदी जी ही करेंगे काम”: ऊर्जा मंत्री अनिल विज

पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार से जनता ही नहीं बल्कि चुने हुए प्रतिनिधि भी प्रताड़ित थे : मंत्री अनिल विज

न्यूज़म ब्यूरो

अम्बाला, 4 जून। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि दुनिया, देश व लोग काम करने वाले लोगों के साथ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काम करके दिखाया है। मोदी जी सबसे ज्यादा अवधि के क्या, उन्होंने उससे आगे भी काम करना है।

विज आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

Advertisement

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तस्वीर बदली, जो क्रांति लाए, जो भारत के माथे पर लगे दाग जैसे अनुछेद 370, राम मंदिर, तीन तलाक जैसे दाग धो दिए। विज ने कहा कि मोदी जी ने भारत की सारे विश्व में छवि बनाई। भारत की अर्थव्यवस्था भाजपा आने से पहले 11वें नंबर थी और मोदी जी ने उसे चौथे नंबर पर पहुंचा दिया है। दुनिया को तो काम चाहिए और काम लोगों ने देख लिया है कि केवल भाजपा ही काम करती है और वह नरेंद्र मोदी जी की रहनुमाई में करती है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि “अब या तो मोदी सरकार गिरेगी या इमरजेंसी लगेगी” जिसपर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी की बातों को अब न तो इस देश में कोई सुनता है और न ही किसी को जवाब देना चाहिए क्योंकि सुबह वे कुछ बोलते है और शाम को वे कुछ बोलते है। विज ने कहा कि उनकी समझ से राहुल गांधी बार बार चुनाव हार कर वे डिप्रेशन में चले गए है उन्हें अपना इलाज किसी अच्छे डॉक्टर से करवाना चाहिए।

वही पश्चिम बंगाल में ममता की तृणमूल कांग्रेस के 58 विधायकों को अलग गुट में विपक्ष का दर्जा मिल गया है जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी जो सरकार चल रही थी उसे न सिर्फ जनता बल्कि चुने हुए प्रतिनिधि भी प्रताड़ित थे। उन्होंने कहा पीएम मोदी जी की लहर ने वहां पर लोगों को बदलने का मौका दिया है लेकिन जो नीतियों से सहमत नहीं थे उनका दिल भी परिवर्तित हो गया है। अब आगे क्या होगा यह हाई कमान का काम है लेकिन पश्चिम बंगाल में टीएमसी और ममता बनर्जी पूरी तरह खत्म हो गई है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh