प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, भानू में 500 हिमवीरांगनाएं देश सेवा के लिए तैयार

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला, 17 फरवरी : प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (भानू) में 492वें कांस्टेबल / जीडी (रिक्रूट) महिला बैच की 29 राज्यों से आई 500 प्रशिक्षणार्थियों का दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में महानिदेशक, भा.ति.सी. पुलिस शत्रुजीत सिंह कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

महानिरीक्षक, बीटीसी अशोक नेगी द्वारा मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया। समारोह में अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, संस्थान के पदाधिकारी, उनके परिवारजन तथा बड़ी संख्या में महिला प्रशिक्षणार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। परेड की कमान कांस्टेबल/जीडी (रिक्रूट) अटलकम मीनाक्षी (प्रथम वाहिनी) ने संभाली, जबकि कांस्टेबल/जीडी (रिक्रूट) दीक्षा भगोली (21वीं वाहिनी) को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी घोषित किया गया।

शत्रुजीत सिंह कपूर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला प्रशिक्षणार्थियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को बेसिक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई देते हुए कहा कि अब आप सभी इस बल के ‘हिमवीर’ परिवार की प्रशिक्षित सदस्य बन गई हैं। आपको आईटीबीपी जैसे अनुशासित बल में देश सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है, जो अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान को आगे भी बनाए रखते हुए निरंतर सीखने का प्रयास करें।

इसके पश्चात बीटीसी भानू के जवानों द्वारा विभिन्न प्रदर्शनों के माध्यम से साहस, अनुशासन और शारीरिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसकी दर्शकों ने खूब सराहना की।

Advertisement

 

महानिरीक्षक अशोक नेगी के नेतृत्व में प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षणार्थियों का समय-समय पर मनोबल बढ़ाया तथा उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से ड्रिल, हथियार संचालन, मैप रीडिंग एवं टैक्टिक्स सहित विभिन्न विषयों पर 44 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे वे सेवा के दौरान तथा दैनिक जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना प्रभावी रूप से कर सकें।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh