चेयरमैन रामकिशन शर्मा ने मुख्यमंत्री सैनी का जताया आभार
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 14 जून। हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन (एचएसडबल्यूसी) के नवनियुक्त चेयरमैन एवं भारतीय जनता पार्टी नेता एडवोकेट रामकिशन शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की और उनका आभार व्यक्त किया व मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर रामकिशन शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं पार्टी नेतृत्व ने उन पर जताए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रामकिशन शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन किसानों के हित में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा तथा प्रदेश के भंडारण नीति को नई मजबूती प्रदान करेगा।
रामकिशन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों को आगे बढ़ाते हुए वे किसानों को बेहतर भंडारण सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाने के लिए कार्य करेंगे। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं सभी के सहयोग से हरियाणा को कृषि एवं भंडारण क्षमता के संरचना के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।