ड्रग्स फ्री हरियाणा के सपने को साकार करने के लिए पंचकूला में व्यापक अभियान चलाया जायेगा : डीसीपी सृष्टि गुप्ता
न्यूज़म ब्यूरो
15 जून/पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नशामुक्त हरियाणा के सपने को साकार करने के लिए पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल की प्रेरणा से एडीजीपी संजय कुमार के मार्गदर्शन में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो द्वारा 11 जून 2026 से 26 जून 2026 तक पूरे हरियाणा में ड्रग फ्री हरियाणा का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज इन्द्रधनुष आडिटोरियम के कान्फ्रेन्स हाल में 15 जून 2026 को आयोजित विमर्श में मुख्य अतिथि डीआईजी सुनील दलाल ने कहा कि हमने हरियाणा प्रदेश में मादक पदार्थो की तस्करी को रोका है और भविष्य में इन्हें ध्वस्त करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी भी हमारे प्रदेश में दूसरे राज्यों से जो अनाधिकृत मादक पदार्थो का आयात हो रहा है हमें उन्हेें रोकना होगा।

विमर्श की अध्यक्षता करते हुए पंचकूला की डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि ड्ग फ्री हरियाणा के सपने को साकार करने के लिए पुलिस विभाग व्यापक अभियान चलायेंगा एवं इस अभियान से हर वर्ग को शामिल करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस और ज्ञान के मंदिरों की साझेदारी से ही समकालीन समस्या का समाधान संभव होगा।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता डा. लीजु ने कहा कि युवा देश की धरोहर हैं, देश का विकास उन्हीं के हाथों में हैं इसलिए उन्हें स्वस्थ रहना जरूरी है। उन्होंने नशे के बारे में एवं इससे दूर रहने के लिए विद्यार्थियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

स्वागत करते हुए डीएसपी हरविन्दर सिंह ने कहा कि हम अपने नशामुक्त केन्द्रों को सुदृढ़ करेंगें ताकि स्वस्थ हरियाणा का सपना साकार होगा। विमर्श सत्र का संचालन करते हुए पीआरओ आऊटरीच राजीव रंजन ने कहा कि स्वयं को इस तरह के व्यसनों से दूर रखकर ही युवाओं के लिए मॉडल बन सकते हैं।

कार्यक्रम के सफल संयोजन में इंस्पेक्टर मांगे राम का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विशेष रूप से आई टी आई के विद्यार्थियों के साथ राजकीय स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षक मौजूर रहे।

यह अभियान सिरसा से प्रारम्भ होकर फरीदाबाद में होगा सम्पन्न
इस अभियान का उद्घाटन आज चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा से प्रारम्भ होकर 12 जून-आई टी आई फतेहाबाद, 15 जून- पंचकूला, 16 जून -यमुनानगर, 17 जून -पानीपत, 18 जून -कैथल, 20 जून झज्जर, 22 जून- सोनीपत, 23 जून 2026-गुरूग्राम, 26 जून 2026-फरीदाबाद में अभियान का समापन छभ्च्ब् परिसर फरीदाबाद में होगा।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।