संत कबीर कुटीर में CM नायब सिंह सैनी ने की 4 माननीयों की अगवानी

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट 

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री से की मुलाकात 

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय शिक्षा एवं खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भी की मुख्यमंत्री से भेंट 

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 14 अगस्त। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज संत कबीर कुटीर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने दोनों माननीयों को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत अभिवादन किया।

Advertisement

इसी दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय शिक्षा एवं खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भी संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। उनकी अगवानी के लिए खुद मुख्यमंत्री सैनी घर के द्वार पर डटे दिखाई दिए। पुष्प गुच्छ देकर सैनी ने दोनों का इस्तकबाल किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दोनों राज्यपालों व केंद्रीय मंत्रियों को स्वागत किया। मुलाकात के दौरान हरियाणा के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में विचार-विमर्श हुआ।

सैनी ने माननीयों को बताया कि हरियाणा सरकार जनहित और प्रदेश के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार के सहयोग से नई योजनाओं और परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रही है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh