हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने राष्ट्रपति से प्राप्त किया पुरस्कार

हरियाणा ने छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य‘ की श्रेणी में जीता तीसरा पुरस्कार* 

चण्डीगढ़, 18 नवम्बर – भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा घोषित छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2024 में हरियाणा को ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य (तृतीय स्थान)’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान राज्य की अनुकरणीय उपलब्धियों और एकीकृत एवं सतत जल प्रबंधन में निरंतर नेतृत्व को उजागर करता है। यह पुरस्कार हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में प्राप्त किया। इस अवसर पर समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी.सोमन्ना भी उपस्थित रहे।

 

*यह उपलब्धि मजबूत व दूरदर्शी एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन दृष्टिकोण से प्रेरित*

मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि हरियाणा की यह उपलब्धि उसके मजबूत और दूरदर्शी एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन दृष्टिकोण से प्रेरित है, जो दीर्घकालिक जल सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक योजना, सामुदायिक भागीदारी और तकनीकी प्रगति को संरेखित करता है। प्रदेश में जल संरक्षण के लिए एकीकृत प्लान बनाया गया है।

Advertisement

 

*जल सरंक्षण के लिए हर व्यक्ति हो जागरूक, मिलेगे अच्छे परिणाम*

 उन्होंने कहा कि जल संरक्षण को लेकर हम सभी का दायित्व बनता है इसको एक जन आंदोलन के रूप में लेकर चलना चाहिए। जब हर व्यक्ति जागरूक होगा तो जल सरंक्षण में और ज्यादा अच्छे परिणाम देखने को मिलेगें। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि अंतिम टेल तक पानी अच्छे तरीके से पहुचें इसको लेकर कार्य चलता रहता है।

 

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्थायी और समावेशी जल संसाधन प्रबंधन की दिशा में राज्य के सामूहिक प्रयासों को और मजबूत किया

उन्होंने कहा कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के निरंतर मार्गदर्शन के लिए भी गहरी सराहना व्यक्त करता है, जिनके नेतृत्व ने स्थायी और समावेशी जल संसाधन प्रबंधन की दिशा में राज्य के सामूहिक प्रयासों को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि ग्राउंड वाटर रिचार्ज पूरे विश्व के लिए महत्वपूर्ण है, इसके लिए और ज्यादा मेहनत करनी जरूरी चाहिए।

प्रदेश का सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए जल शक्ति मंत्रालय के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता है तथा जल स्थिरता के प्रति हरियाणा की दृढ़ प्रतिबद्धता को स्वीकार करने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल को हार्दिक धन्यवाद देता है। छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 के लिए नामांकन सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, हरियाणा द्वारा फरवरी 2025 में प्रस्तुत किया गया था और मंत्रालय की ग्राउंड ट्रुथिंग टीम द्वारा इसका विस्तृत मूल्यांकन किया गया था। इस अवसर पर समारोह में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल और प्रमुख अभियंता डॉ. सतबीर सिंह कादियान भी उपस्थित थे। 

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh