भाजपा का महिला मोर्चा “नारी शक्ति-राष्ट्र शक्ति“ के संकल्प को साकार करेगा : उषा प्रियदर्शी

रोहतक भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक में आत्मनिर्भर भारत, वंदे मातरम् 150 वर्ष और मन की बात कार्यक्रम की बनाई रणनीति

30 नवंबर को महिला मोर्चा ने बूथों पर मन की बात सुनने की बनाई योजना


चंडीगढ़, 18 नवंबर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक मंगलवार को रोहतक स्थित भाजपा कार्यालय मंगल कमल में हुई। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, वंदे मातरम-150 और मन की बात कार्यक्रम तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। बैठक में राष्ट्रीय महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती टीना बैंटिक तथा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रिचा पाहवा विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने डिजिटल सशक्तिकरण व महिला नेतृत्व पर अपने विचार साझा किए।

बैठक में यह संकल्प दोहराया गया कि वोकल फॉर लोकल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना न केवल आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में कदम है, बल्कि यह राष्ट्रसेवा का भी माध्यम है। इसी भावना के साथ महिला मोर्चा ने यह भी तय किया कि आत्मनिर्भरता के संदेश को घर-घर तक पहुँचाया जाएगा और महिलाओं को स्वरोजगार एवं कौशल विकास के अवसरों से जोड़ा जाएगा। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने बताया कि बैठक में यह दृढ़ निश्चय किया कि हरियाणा की हर बहन आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएगी और “नारी शक्ति – राष्ट्र शक्ति“ के संकल्प को साकार करेगी।

बैठक में वोकल फॉर लोकल, महिलाओं के कौशल विकास, स्वरोजगार, मन की बात के संदेश, वंदे मातरम् के राष्ट्रभावना से जुड़े भाव तथा संगठन सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया भी किया गया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कहा कि 30 नवंबर को महिला मोर्चा बूथ स्तर पर ‘मन की बात’  सुनेगा और उससे प्रेरित संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएगा।

Advertisement

उषा प्रियदर्शी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा में नायब सैनी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य की नायब सैनी सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं से देश और प्रदेश की लाखों महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में लाड़ो लक्ष्मी योजना लागू की है। इस योजना से प्रदेश की महिलाएं सशक्त होंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नायब सैनी सरकार महिलाओं को स्वरोजगार, स्टार्टअप, कौशल प्रशिक्षण, सुरक्षा व शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर मजबूत समर्थन दे रही है।

उषा प्रियदर्शी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता केंद्र की मोदी और प्रदेश की नायब सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाना ही आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं घर-घर जाकर महिलाओं और अन्य लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करें।  बैठक का समापन मातृशक्ति के सम्मान, राष्ट्रभक्ति की भावना और संगठन के प्रति समर्पण के साथ हुआ। 

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh