‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला

“1857 में देशभर में हुए संघर्ष का इतिहास तकनीक के जरिए शहीद स्मारक में प्रदर्शित होगा” : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : मंत्री अनिल विज

ऊर्जा मंत्री विज ने स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर शहीद स्मारक में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन किया

न्यूज़म ब्यूरो

Advertisement

अम्बाला, 16 अगस्त। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अम्बाला छावनी में निर्मित शहीद स्मारक के ओपन एयर थियेटर में भव्य लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन किया।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सन् 1857 में अम्बाला छावनी में उठी स्वतंत्रता की चिंगारी से लेकर देशभर में हुए सभी संघर्षों की कहानी को यहां दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद हर 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को शाम के समय बेहतरीन कार्यक्रम मनाया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि 15 अगस्त देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस देश के हर हिस्से में मनाया जा रहा है, आज के दिन ही हिंदुस्तान आजाद हुआ था लेकिन आजादी की पहली लड़ाई 10 मई 1857 को अम्बाला छावनी से शुरू हुई थी, मगर अंजान कारणों से इसे पढ़ाया नहीं गया। उस दौरान इस लड़ाई में सारे हिंदुस्तान ने सशस्त्र जंग अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी थी, सही मायनों में आजादी का जज्बा था और जो आजाद होने की लोगों के अंदर भावना थी वो तभी से जागृत हुई। उन्होंने कहा कि 1857 की जंग को समर्पित शहीद स्मारक अम्बाला छावनी में 22 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है और सारे हिंदुस्तान में अम्बाला, मेरठ, झांसी और जहां-जहां भी उस समय संघर्ष हुआ वह इतिहास तकनीक के माध्यम से यहां दिखाया जाएगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल विज, ललता प्रसाद, संजीव वालिया, संजीव सोनी, अजय बवेजा, विपिन खन्ना, विजेंद्र चौहान, शैली खन्ना, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, अनुज यादव, लाडी तुर्का, बलिंद्रपाल, अनिल नागर, नविंद्र गोसांई, सतीश शाक्या के अलावा शहीद स्मारक के निदेशक कुलदीप सैनी, पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन रितेश अग्रवाल एवं अन्य मौजूद रहे।

कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गाते समय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे और सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी बातचीत करते दिखाई दिए, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि वंदे मातरम के सम्मान में जिस प्रकार से सावधान खड़े होना चाहिए उनमें से एक भी खड़ा नहीं था। वो बातें कर रहे थे, घूम रहे थे, इतना ही नहीं खड्गे साहब ने बाद में जो भाषण दिया उसमें उन्होंने बहुत कहा कि हमने देश को ये दिया वो दिया लेकिन वो ये नहीं बताते कि उन्होंने देश के साथ क्या किया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस ने भारत का विभाजन कर करोड़ों लोगों को बेघर किया जिसमें 10 लाख लोग मारे गए, ये भी तो कांग्रेस ने किया।
आजादी की लड़ाई में कहीं पर भी ये नहीं कहा गया था कि हिन्दू और मुसलमान देश अलग-अलग बनाए जाएंगे। यह लड़ाई भारत के लिए लड़ी गई थी। खड्गे साहब लोगों को ये क्यों नहीं बताते कि 1984 में सिक्खों का जो नरसंहार हुआ वो भी कांग्रेस के ही राज में हुआ। अब जब जंतर मंतर पर आंदोलन हुआ तो राहुल गांधी ने कहा कि अगर कहीं पर गोली चलती है तो ऊपर के इशारे से चलती है, ऐसे में यह बताना जरूरी है कि 1984 में ऊपर का इशारा किसका था? कौन था उस वक्त प्रधानमंत्री? जिसके आदेश पर इतने बेगुनाह लोग मारे गए।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh