आज पंजाब को जरूरत है डबल इंजन सरकार की : CM नायब सिंह सैनी

CM बोले, ऐसा नेतृत्व चाहिए जो जनहित को सर्वोपरि रखें

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़, 22 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज पंजाब की राजनीति एक ऐसे दौर से गुजर रही है जहां सत्ता, स्थिरता और जनहित के बीच गहरा संघर्ष दिखाई दे रहा है। हाल ही में जो घटनाएं सामने आई हैं।  उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीति में अस्थिरता बढ़ रही है। पंजाब को आज जरूरत है एक ऐसी डबल इंजन सरकार की, जो केवल वादे न करे, बल्कि उन्हें पूरा करने की क्षमता भी रखे। जरूरत है एक ऐसे नेतृत्व की, जो निर्णय लेने से न डरे, जो जनता के हित को सर्वोपरि रखे और जो देशहित में काम करे। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव है। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प की तर्ज पर विकसित पंजाब बनाने का काम करेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को अपने चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर में आयोजित पंजाब के वाल्मीकि व सिख संप्रदाय के प्रतिनिधियो के एक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। मौके पर कांग्रेस के एससी विभाग के हिमाचल प्रदेश के वाइस चेयरमैन व अखिल वाल्मीकि धर्म समाज अवादश के राष्ट्रीय चेय़रमैन रणदीप सिंह गिल (हलका अटारी, पंजाब) कांग्रेस छोड़कर पंजाब भाजपा में दर्जनों कार्यकर्ताओं सहित शामिल हुए।  मुख्यमंत्री ने सभी का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि उन्हें पार्टी में पूर्ण मान सम्मान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के अपने संकल्प-पत्र के 217 में से 70 वादों को 18 महीने में ही पूरा कर दिखाया है। युवाओं को बिना खर्ची व बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां दी हैं, जबकि पंजाब में नौकरियों के नाम पर युवाओं से भेदभाव किया जा रहा है।

Advertisement

मुख्य़मंत्री ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। सड़क और रेल कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं तथा रिकॉर्ड संख्या में नए मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी, आईआईटी और आईआईएम खोले गए हैं।

हरियाणा का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश के 23 में से 17 जिलों में मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री सैनी ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य पर बल देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने युवाओं को नशे की  बुराई से बचाने के लिए एक व्यापक और बड़ा अभियान चला रखा है। नशे के सौदागरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। पंजाब सरकार की अनदेखी के कारण जहां वहां का युवा नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है, वहीं हरियाणा में युवाओं को मैदानों से जोड़ने के लिए 2000 खेल नर्सरियां स्थापित की गई हैं, जहां प्रतिदिन लाखों युवा अभ्यास करते हैं।

इसी खेल नीति का परिणाम है कि हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के बेटों व बेटियों ने पदक जीते हैं। गर्व की बात यह है कि इन 7 स्वर्ण पदकों में से 5 मेडल हरियाणा की बेटियों ने अपने नाम कर देश और प्रदेश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, राज कुमार वाल्मीकि व अन्य लोग मौजूद रहे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh