पूर्व मंत्री हुड्डा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से बंधवाई राखी

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 25 अगस्त। प्रदेश के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय मंगल कमल पहुंचकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता से राखी बंधवाई। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को छोटी बहन के नाते शगुन भी दिया और ताउम्र उनकी रक्षा का वचन दिया।

शुक्रवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व के मद्देनजर पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा भाजपा कार्यालय मंगल कमल पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद कर रही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता से मुलाकात करते हुए उनसे राखी बंधवाई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने जहां उन्हें मुंह मीठा करवाया, वहीं पूर्व मंत्री ने उन्हें ताउम्र रक्षा का वचन दिया।

पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता लगातार प्रदेश में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से लेकर सक्रिय कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर के कार्यकर्ता की संभाल का दायित्व बखूबी निभा रही हैं। सभी जिलों में कार्यकर्ताओं से बेहतर समन्वय के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों में क्रियाशीलता लाते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया है।

Advertisement

पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता हर वर्ग, हर समुदाय को साथ लेकर उनका सम्मान करते हुए काम कर रही हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह बढ़ रहा है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh