दुनिया में बढ़ाया तिरंगे का मान, ये ही हैं हमारे रोल मॉडल : गौरव गौतम

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में छाया हरियाणादेश के 13 स्वर्ण में से 7 हैं हरियाणा की बेटियों और बेटों के नाम : गौरव गौतम

कामनवेल्थ गेम्स में पदक जीतकर हमारे खिलाड़ियों ने दुनिया में बढ़ाया तिरंगे का मान 

अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के लिए हर जिले में बनेंगे सिंथेटिक ट्रैकनियुक्त होंगे विदेशी कोच

डॉक्टर आराधना सिंह 

पंचकूला, 26 अगस्त। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में संपन्न हुए 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के खिलाड़ियों ने कुल 13 स्वर्ण पदक जीते, जिनमें से 7 स्वर्ण पदक अकेले हरियाणा के माटी के लाल और बेटियों ने हासिल किए हैं। हमारे खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति अटूट निष्ठा से पूरे विश्व में भारत और हरियाणा की धाक जमा दी है। उन्होंने कहा कि बेटियों द्वारा जीते गए इन पदकों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया है और ये खिलाड़ी पूरे देश व प्रदेश के लिए रोल मॉडल हैं। मंत्री आज पंचकूला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में कामनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों के राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे।

Advertisement

मिशन ओलंपिक 2036: विजयी भव‘ की शुरुआत

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार ने ‘मिशन ओलंपिक 2036: विजयी भव’ की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। खिलाड़ियों को वैश्विक मंच पर सर्वश्रेष्ठ संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश का खेल बजट बढ़ाकर 850 करोड़ रुपये कर दिया गया है। हमारे चैंपियन खिलाड़ी न केवल आगामी ओलंपिक में रिकॉर्ड पदक जीतेंगे, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

खेल ढांचे का सुदृढ़ीकरण और इंश्योरेंस कवर

मंत्री गौतम ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 36,000 करोड़ रुपये के खेल बजट की तर्ज पर हरियाणा में भी आगामी एक वर्ष में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। राज्य के प्रत्येक जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण होगा। खिलाड़ियों की तकनीक में सुधार और आधुनिक प्रशिक्षण के लिए विश्वस्तरीय विदेशी कोचों की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के करियर में चोट (इंजरी) के जोखिम को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने प्रत्येक खिलाड़ी को 20 लाख रुपये का मुफ्त इंश्योरेंस कवर देने का फैसला किया है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अभ्यास जारी रख सकें। उन्होंने कहा कि अर्जुन अवॉर्डियों और ओलंपिक पदक विजेताओं को नई खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु सरकार सस्ते ब्याज दर पर 5 करोड़ रुपये तक का लोन मुहैया कराएगी।

मंत्री ने राज्य के जमीनी खेल मॉडल की सराहना करते हुए बताया कि 8 साल की उम्र से बच्चे खेल नर्सरियों में प्रशिक्षण शुरू करते हैं, 18 साल तक रेजिडेंट नर्सरियों का हिस्सा बनते हैं, और फिर ‘टॉप्स’ (TOPS) व ‘खेलो इंडिया’ के माध्यम से वैश्विक मंचों तक पहुंचकर देश का मस्तक ऊंचा करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की श्रेष्ठ खेल नीति, मिट्टी के शौर्य और खिलाड़ियों के जज्बे के बल पर आज कॉमनवेल्थ, एशियन और ओलंपिक खेलों में भारत का डंका बज रहा है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh