नन्ही मुन्नियों ने नायाब CM की कलाई पर बांधी रक्षा की डोर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर पर मनाया रक्षाबंधन का पावन त्योहार

स्कूली छात्राओं ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति भी रहे मौजूद 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 28 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को संत कबीर कुटीर पर स्कूली छात्राओं, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ रक्षाबंधन का पावन त्योहार मनाया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने छात्राओं को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी भी उपस्थित रही।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास का त्योहार है। यह पर्व हमें बेटियों और बहनों के सम्मान, सुरक्षा तथा उनके सशक्तिकरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी बेटियां समाज और प्रदेश की शक्ति हैं। बेटियों को शिक्षा, सम्मान और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाकर ही हम एक मजबूत समाज का निर्माण कर सकते हैं। रक्षाबंधन जैसे पर्व सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को और मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी मुख्यमंत्री को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाएं समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh