सरदार सुखबीर सिंह बादल द्वारा पार्टी की हरियाणा इकाई की कोर कमेटी की घोषणा
पार्टी की मजबूती के लिए सभी मिलकर काम करेंगेंः स. बलविंदर सिंह भूंदड़
19 सितंबर को हरियाणा मीटिंग में वर्किंग कमेटी घोषणा की जाएगी
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 31 अगस्त। शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सरदार सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी की हरियाणा इकाई की 7 सदस्यीय कोर कमेटी की घोषणा की। आज यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा मामलों के इंचार्ज स. बलविंदर सिंह भूंदड़ ने बताया कि सरदार बादल ने राज्य प्रधान स. हरकेश सिंह मोहडी के साथ विचार-विमर्श करने के बाद जो 7 सदस्यीय कमेटी की घोषणा की है, उसमें बलदेव सिंह कायमपुर, रघुजीत सिंह करनाल, रविंदर सिंह राणा, सुखसागर सिंह, हरभजन सिंह मसाणा, हरपाल सिंह अहरावां और प्रिथीपाल सिंह झब्बर को शामिल किया गया है।
वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि अगले चरण में कोर कमेटी के अन्य सदस्यों की घोषणा की जाएगी। उन्होने कहा कि हम सभी टीम मैंबर मिलकर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगें। उन्होने कहा कि पार्टी को हरियाणा के विभिन्न वर्गों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और लोग स्वयं आकर पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होने कहा कि बुनियादी स्तर पर पार्टी को मजबूत कर हरियाणा के लोगो की तरक्की , खुशहाली और बेहतरी के लिए पार्टी काम करेगी।
उन्होने बताया कि पार्टी की हरियाणा इकाई की मीटिंग 19 सिंतबर को रखी गई है, जिसमें अगली रूपरेखा तैयार की जाएगी और इस मीटिंग में 101 सदस्यीय वर्किंग कमेटी की घोषणा की जाएगी। उन्होने कहा कि इस वर्किंग कमेटी की घोषणा के बाद जिला स्तरीय नीचे सर्कल स्तर पर पार्टी की जत्थेबंदी का गठन किया जाएगा और सारी टीम मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करेगी। उन्होने यह भी कहा कि धार्मिक एवं जातिवाद से उपर उठकर हर धर्म और हर जाति के लोगों को पार्टी में शामिल किया जाएगा क्योंकि गुरु साहिबान ने सार्वभौमिक भाईचारे का संदेश दिया है और अकाली दल में सभी समान हैं। उन्होने कहा कि जिस तरह से पहले हरियाणा में पार्टी बहुत मजबूत थी, उसी तरह से हम पार्टी को उसी तरह मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगें।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।