सदन में प्रदेश के विकास पर चर्चा होनी चाहिए, न कि नारेबाजी : नायब सिंह सैनी

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 31 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि यह सदन प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा के लिए है और इसकी गरिमा बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा उठाए गए विषय पर जवाब देते हुए कहा कि हुड्डा इस सदन के बहुत वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य हैं और हम उनसे सीखते भी हैं, हालांकि हम उस रास्ते पर नहीं चलते, जो ये सिखाते हैं। हमारा रास्ता अलग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हुड्डा का पूरा सम्मान करते हैं। उनके द्वारा कही गई बात की पूरी कार्यवाही और संदर्भ को देखा जा सकता है। उनका किसी का अपमान करने का कोई आशय नहीं था।

Advertisement

नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष के सदस्य बार-बार खड़े होकर इस महान सदन के भीतर नारे लगा रहे थे, जबकि यहां हरियाणा प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा होनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सदस्यों से चैंबर में आकर वीडियो देखने के लिए कहे जाने के बावजूद सदन में फिर वही नारे लगाए गए।

मुख्यमंत्री सैनी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सदस्यों द्वारा लगातार यह नारे लगाए जा रहे थे कि “इनकी तरफ से गुंडागर्दी की जा रही है।” इसी संदर्भ में उन्होंने केवल इतना कहा था कि “गुंडागर्दी हमारी तरफ से नहीं चल रही है, आपकी तरफ से चल रही है।” उन्होंने केवल यही शब्द कहे थे और इसमें कोई असंसदीय बात नहीं है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh