मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगौली जाटान पहुंचकर जताया शोक

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 7 अक्टूबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को अपने पैतृक गांव मंगौली जाटान में शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गांव मंगौली जाटान निवासी बालक राम सैनी (उम्र 75 वर्ष) के निधन पर उनके परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। गत 26 सितंबर 2026 को बालक राम सैनी का स्वर्गवास  हुआ था। स्व. बालक राम सैनी मुख्यमंत्री के परिवारिक सदस्य रहे और रिश्ते में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के चाचा लगते थे।

नायब सिंह सैनी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है और परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh