ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की मांग पर 1 नवंबर की इंडिया गठबंधन रैली में गूंजेगी आवाज

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने AICC पर्यवेक्षकों व जिला अध्यक्षों के साथ की जूम बैठक
दिल्ली रैली की तैयारियों की समीक्षा
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 22 अक्टूबर। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षकों और सभी जिला अध्यक्षों के साथ जूम बैठक कर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की जनसभा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में रैली को सफल बनाने, अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम जनता की प्रभावी भागीदारी के लिए रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को इंडिया गठबंधन की रैली का प्रमुख मुद्दा बनाने पर जोर दिया गया। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा। पार्टी का ऐलान है कि जब तक ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच प्रमुखता से उठाते हुए चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करेगी।
बैठक में हाईकमान द्वारा वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान हेतु नियुक्त किए गए AICC पर्यवेक्षक रवि जोशी, राजेश लिलोठिया, नदीम जावेद, श्री अनिल चौधरी,  नीतू वर्मा , रोहित चौधरी  सहित सभी जिला अध्यक्षों ने विचार-विमर्श किया। सभी नेताओं ने रैली की तैयारियों को लेकर अपने सुझाव रखे और जनसभा में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक स्तर पर समन्वय मजबूत करने पर चर्चा की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा आज देश के सामने सबसे महत्वपूर्ण सवालों में से एक है। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना आवश्यक है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस अपने आंदोलन को और व्यापक बनाएगी तथा इस मुद्दे को जनता के बीच मजबूती से उठाएगी।
1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की जनसभा इसी संघर्ष को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर होगी। रैली के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा, चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ विपक्षी एकजुटता का संदेश देशभर में पहुंचाया जाएगा।
इस जूम बैठक में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज, दीपक लांबा, मोनिका डुमरा, पुनीत यादव, रॉकी तौशीद भी मौजूद रहे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh