नशे से जुड़े मामले CBI को सौंपने से क्यों डरते हैं मुख्यमंत्री: अश्वनी शर्मा

मुख्यमंत्री जवाब दें कि पंजाब के घर-घर तक चिट्टे की पुड़ियां कैसे पहुंच रही हैं: अश्वनी शर्मा

राहुल गुप्ता

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर : भगवंत मान जी, यदि पंजाब में नशा गुजरात या अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से ही आ रहा है, तो नशे से जुड़े मामलों की जांच CBI और NIA को सौंप दीजिए। नशे के मामलों की CBI जांच से आपको डर क्यों लगता है? परविंदर झोटा के साथ-साथ गुलजार सिंह और बिक्रमजीत सिंह के मामले भी CBI को सौंप दीजिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। ये शब्द पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अश्वनी शर्मा के हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा केंद्र सरकार पर नशे के मुद्दे को लेकर उठाए गए सवालों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर कीचड़ उछालने से आप अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते। नशे, गैंगस्टरवाद और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में अपनी नाकामियों के लिए आपको पंजाब की जनता को जवाब देना ही पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री गुजरात में नशीले पदार्थों की बरामदगी और बंदरगाहों के माध्यम से हो रही तस्करी पर सवाल उठा रहे हैं, तो उन्हें सीधे तौर पर यह जवाब देना चाहिए कि पंजाब में घर-घर तक चिट्टे की पुड़ियां कैसे पहुंच रही हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हाल ही में पंजाब पुलिस के कांस्टेबल करनदीप को, जो ड्रोन सिस्टम को नियंत्रित करता था, BSF ने 15 किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। मुख्यमंत्री बताएं कि पंजाब पुलिस और ड्रग तस्करों के बीच कथित गठजोड़ को तोड़ने के लिए सरकार ने क्या कार्रवाई की है।

उन्होंने कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्ष जांच अनिवार्य है। सरकार को राजनीतिक बयानबाजी के बजाय ठोस परिणामों के माध्यम से अपनी प्रतिबद्धता साबित करनी चाहिए।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh