फारूक अब्दुल्ला पर अनिल विज का ज़ुबानी हमला ‘हिंदुस्तान से ज्यादा पाकिस्तान से प्रेम करते हैं’

इंडी गठबंधन का मॉक पार्लियामेंट मॉक प्रस्ताव ही पास करेगा, क्योंकि  इसे प्रस्ताव परकोई कार्रवाई नहीं होती: ऊर्जा मंत्री अनिल विज

“विपक्ष पर अनिल विज का तंज: ‘भटकी हुई आत्माएं ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर राजनीति जीवित रखना चाहती हैं’”

कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, अनुच्छेद 370 हटाकर विशेष दर्जा खत्म किया: अनिल विज

कश्मीर में अब जी की बैठकें और अंतरराष्ट्रीय मैच हो रहे, विपक्ष के प्रहार नाकाम होंगे: अनिल विज

न्यूज़म ब्यूरो

Advertisement

अम्बाला, 25 अक्टूबर। हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि 30 अक्टूबर को इंडि गठबंधन मॉक पार्लियामेंट में मॉक प्रस्ताव ही पास करेगा और मॉक प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। इसके अलावा, उन्होंने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के बयान के संबंध पर हमला करते हुए कहा कि “फारूक अब्दुल्ला जी का जो चरित्र है वह देश के जन-जन में पहले से ही उजागर है यह हिंदुस्तान से ज्यादा पाकिस्तान से प्रेम करते हैं”। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि “कुछ भटकी हुई आत्माएं पलट पलट के इस पर वार करने की कोशिश करती हैं लेकिन इनका कोई भी प्रहार कामयाब नहीं होगा।” विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि यह भटकी हुई आत्माएं हैं क्योंकि देश की जनता ने इनको पूरे देश से ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपने आप को जनता में जीवित रखने के लिए ऑक्सीजन के सिलेंडर लगाकर कभी किसी मुद्दे का, कभी किसी कंपनी का जीवित होने का प्रमाण देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला द्वारा कश्मीर के लिए भारत के इरादे ठीक नहीं है, के बारे में दिए गए बयान के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि “फारूक अब्दुल्ला जी का जो चरित्र है वह देश के जन-जन में पहले से ही उजागर है यह हिंदुस्तान से ज्यादा पाकिस्तान से प्रेम करते हैं”।

उन्होंने कहा कि जहां तक कश्मीर की बात है तो कश्मीर भारत का है, तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने कांग्रेस द्वारा वहां लगाई गई अनुच्छेद 370 को हटाकर विशेष दर्जा खत्म किया है। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर भी भारत का वैसे ही अंग है जैसे पंजाब है, हरियाणा है, उत्तर प्रदेश और राजस्थान है और कश्मीर तथा कश्मीर के लोगों ने इसका स्वागत किया है।

विज ने कहा कि कश्मीर में अब जी-20 की बैठक आयोजित की जाती हैं। इसी प्रकार से कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच भी आयोजित किए जाते हैं लेकिन कुछ भटकी हुई आत्माएं पलट पलट के इस पर वार करने की कोशिश करती हैं लेकिन इनका कोई भी प्रहार कामयाब नहीं होगा।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh