कांग्रेस में कभी भी अनुशासन नहीं रहा और इन्होंने कभी प्रजातांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं रखा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

अम्बाला/चंडीगढ़, 20 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी व बैनरों पर नेताओं की फोटो गायब होने पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस नाम की पार्टी कोई है ही नहीं, ये थी ही नहीं, ये तो कुनबे या छोटे-छोटे झुंड है। इसलिए इनमें कभी भी अनुशासन नहीं रहा है। कभी भी इन्होंने प्रजातांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं रखा। श्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पाकिस्तान को जवाब दिया जाएगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि करने व कराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : मंत्री अनिल विज
 
अम्बाला/चंडीगढ़, 20 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी व बैनरों पर नेताओं की फोटो गायब होने पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस नाम की पार्टी कोई है ही नहीं, ये थी ही नहीं, ये तो कुनबे या छोटे-छोटे झुंड है। इसलिए इनमें कभी भी अनुशासन नहीं रहा है। कभी भी इन्होंने प्रजातांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं रखा। श्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
 
वहीं, पाकिस्तान से आए बयान कि लाल किले हमले के बाद पाकिस्तान को भारत द्वारा हमले का खतरा है पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चोर मचाए शोर, उन्होंने कहा जब वो ऐसे काम करते हैं फिर उसका माकूल जवाब तो दिया जाएगा। जवाब क्या दिया जाएगा वह नहीं कह सकते, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि करने और कराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
 
 
 
बैंक स्क्वेयर में एक ही छत के नीचे शिफ्ट होंगे 32 बैंक, अन्य शोरूम बड़ी कंपनियों को देने की योजना : अनिल विज
 
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन बैंक स्क्वेयर के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है, इसमें 50 शोरूम का प्रपोज्जल था। पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि दूसरे चरण के कार्य के लिए भी लगभग 64 करोड़ रुपए मंजूर हो गए हैं। बाकि का हिस्सा भी बनना शुरू होगा। उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि जब सारा बन जाए तभी शोरूम की नीलामी की जाए। 
इसके बनने से लोगों को फायदा होगा क्योंकि बाजार में जितने बैंक है उनके पास पार्किंग नहीं है। सड़कों पर वाहन खड़े हो रहे हैं। बैंक स्क्वेयर में लगभग 32 बैंक शिफ्ट होंगे। उन्होंने बताया यहां पार्किंग की बेसमेंट के दो मंजिलों में सुविधा है। इसके अलावा यहां शोरूम भी है जिन्हें ग्लोबल कंपनियों को देने की योजना है।
 
गौरतलब है कि बैंक स्क्वेयर भवन में द्वितीय चरण के निर्माण हेतु 64.47 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है और जल्द टेंडर कर द्वितीय चरण के निर्माण कार्य को प्रारंभ किया जाएगा। इससे पहले चल रहा पहले चरण निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। अम्बाला छावनी के बैंकों को एक ही छत के नीचे लाने के लिए प्रारंभ की गई बैंक स्क्वेयर परियोजना एक मील का पत्थर साबित होगी।
 
द्वितीय चरण के तहत बैंक स्क्वेयर में पिछली तरफ बनने वाली बिल्डिंग चार मंजिला होगी जिसमें कई शोरूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर कार्यक्रम व कांफ्रेंस आदि आयोजित करने के लिए 450 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम बनेगा। इसके अतिरिक्त रूफ टॉप पर फूट कोर्ट बनाएं जाएंगे जहां लोग खाने-पीने का आनंद ले सकेंगे।  
 
गौरतलब है कि मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 3.97 एकड़ में बैंक स्क्वेयर कम शापिंग मॉल भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पहले चरण के कार्य के तहत लगभग 111 करोड़ रुपए की लागत से आगे बन रहे तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य लगभग 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। पूरे बैंक स्क्वेयर में कुल 100 शोरूम का निर्माण होगा।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh