ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को लिखा पत्र-‘‘श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ (25 नवंबर, 2025) को राजपत्रित अवकाश घोषित करने का अनुरोध’’

चण्डीगढ़, 22 नवंबर। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को एक महत्वपूर्ण पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि 25 नवंबर 2025, जो हिन्द की चादर, नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ है, उसे राज्य में ‘राजपत्रित अवकाश’ घोषित किया जाए।
“मानवता और धर्म की रक्षा के प्रतीक गुरु तेग बहादुर जी की शहादत का दिन पूरे देश में विशेष रूप से मनाया जाता है”-अनिल विज
 
 
‘‘करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के सम्मान में 25 नवंबर को पूर्ण सरकारी (राजपत्रित) अवकाश घोषित हो” – विज
 
 
 
चण्डीगढ़, 22 नवंबर। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को एक महत्वपूर्ण पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि 25 नवंबर 2025, जो हिन्द की चादर, नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ है, उसे राज्य में ‘राजपत्रित अवकाश’ घोषित किया जाए।
 
 
 
गुरु तेग बहादुर जी की शहादत-मानवता का श्रेष्ठतम उदाहरण – विज
 
श्री विज ने पत्र के माध्यम से कहा है कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत संपूर्ण मानवता के लिए एक अमूल्य प्रेरणा है। उन्होंने धर्म, मानवाधिकार और सत्य की रक्षा करते हुए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया, जिसके कारण उन्हें हिंद की चादर कहा जाता है। विज ने कहा कि गुरू साहिब की 350वीं शहीदी वर्षगांठ देशभर में अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई जाती है।
 
 
करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान आवश्यक-विज
 
उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को श्रद्धालुओं द्वारा गुरुद्वारों में विशाल संगतें एकत्रित होती हैं, धार्मिक कार्यक्रम होते हैं और लोग गुरु साहिब की शिक्षाओं को नमन करने के लिए उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं। ऐसे में वैकल्पिक अवकाश पर्याप्त नहीं है, क्योंकि लाखों श्रद्धालु और सरकारी कर्मचारी इस पर्व में पूर्ण रूप से सम्मिलित होना चाहते हैं।
 
श्री विज ने मुख्यमंत्री को लिखे अनुरोध पत्र में कहा है कि “श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ धार्मिक, ऐतिहासिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए 25 नवंबर 2025 को राजपत्रित अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।” हालांकि, राज्य सरकार ने 25 नवंबर को वैकल्पिक अवकाश घोषित किया हुआ है, लेकिन गुरु साहिब की 350वीं शहादत का यह वर्ष श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इसलिए इस दिन को पूर्ण सरकारी अवकाश (राजपत्रित अवकाश) घोषित किया जाना चाहिए।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh