भाजपा ने हरियाणा में सुनियोजित षड्यंत्र से जनादेश चोरी कर, अवैध व असंवैधानिक सरकार बनाई : राव नरेंद्र सिंह

चरखी दादरी/चंडीगढ़, 25 नवंबर। कांग्रेस पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में “वोट चोर गद्दी छोड़ “अभियान के तहत पूरे हरियाणा में जाकर जनसभाएं आयोजित कर जनता को भाजपा द्वारा की जा रही वोट चोरी और फर्जी वाड़े के विषय में जागरूक कर रही है। इसी को लेकर दादरी में भी जागरूकता हेतु जनसभा का आयोजन किया गया ।
दादरी में भाजपा की वोट चोरी और फर्जीवाड़े के खिलाफ कांग्रेस का सशक्त प्रदर्शन
 
 
 
चरखी दादरी/चंडीगढ़, 25 नवंबर। कांग्रेस पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में “वोट चोर गद्दी छोड़ “अभियान के तहत पूरे हरियाणा में जाकर जनसभाएं आयोजित कर जनता को भाजपा द्वारा की जा रही वोट चोरी और फर्जी वाड़े के विषय में जागरूक कर रही है। इसी को लेकर दादरी में भी जागरूकता हेतु जनसभा का आयोजन किया गया ।
 
इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भूपेंद्र हुड्डा की दिवंगत बहन विमला देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर एवं मौन व्रत रखकर अपने वक्तव्य की शुरुआत की। उन्होंने, हिंद की चादर, श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी दिवस को याद करते हुए वाहेगुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी की फतेह बुलाकर अपना संबोधन शुरू किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मीडिया के समक्ष खुलासा कर बताया कि किस तरह से हरियाणा में 25 लाख वोटो की हेरा फेरी की गई। फर्जी मतदाता तैयार किए गए, जीरो ऐड्रेस पर वोट बनाए गए, ब्राजील की मॉडल को भी हरियाणा का निवासी दिखा वोट पोल किया गया।
 
 लोकसभा चुनाव में भी लगभग साढ़े तीन लाख वोट काट दिए गए ।उन्होंने बताया की चुनाव जीतने के लिए भ्रष्टाचार में लिप्त भाजपा ने ई वी एम में गड़बड़ी की। उन्होंने बताया कि अगर नारनौल विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां पर 155 में से 85 मशीनों की बैटरी 99% थी जो संदेह पैदा कर रही थी। सवाल करने पर बात को गोल-गोल कर दिया गया। जब वोट डाले गए तो 61% मतदान दिखाया गया लेकिन जब गिनती हुई तो 70% मतदान दिखाया गया।
 
 
राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा के खिलाफ गरजते हुए कहा कि भाजपा ने हरियाणा में सुनियोजित षड्यंत्र के माध्यम से जनादेश चोरी कर, अवैध और असंवैधानिक सरकार खड़ी की है।
 
जनादेश को ताक पर रखकर बनाई गई सरकार जनता की आवाज क्या सुनेगी। राव नरेंद्र सिंह ने कहा की जनता को जागरूक करने के लिए कांग्रेस ने फैसला लिया है कि हम जनता की अदालत में जाएंगे, बूथ लेवल पर जाकर जागरूकता पैदा करेंगे ताकि हम मतदाताओं को बता सके, कि किस तरीके से भाजपा साजिश कर आपके मतों का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा हमारी लड़ाई भारत के महान लोकतंत्र और महान संविधान को बचाने की है, यह कोई सत्ता की लड़ाई नहीं है। 
 
राव नरेंद्र सिंह ने बड़े शायराना अंदाज में भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ” ना चिंता इज्जत की अब ना फिकर अपमान का, जय बोलो बेईमान की “उन्होंने कहा भाजपा के लोगों से ईमानदारी न्याय की उम्मीद रखना बेमानी है। यह भ्रष्ट लोग सत्ता में रहकर जनता की गाड़ी खून पसीने कमाई को लूट रहे हैं, और देश को बर्बाद करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी सही को सही और गलत को गलत कहते हैं। राहुल गांधी की मेहनत कभी बेकार नहीं जाएगी। क्योंकि राहुल गांधी का कहना है कि हम नफरत से नहीं मोहब्बत से जीतेंगे। घर-घर जाकर लोगों को बयां करेंगे की किस प्रकार भाजपा न केवल आपको धोखा दे रही है, बल्कि देश और समाज का बहुत बड़ा भयंकर नुकसान कर रही है।
 
राव नरेंद्र सिंह ने बड़े आत्मविश्वास से कहा कि राहुल जी के नेतृत्व में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार होगी।
 
दीपेंद्र हुड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि जहां भी भाजपा सरकार बनी है वह जनादेश और जन भावनाओं से नहीं बनी। उन्होंने कहा यदि जनभावनाओं से सरकार नहीं बनेगी तो जन भावनाओं की कद्र कैसे कर सकती है।यह एक लोकतंत्र की लड़ाई है और इसको बचाने के लिए कांग्रेस अपनी की जान लगाकर जीतेगी। उन्होंने कहा भाजपा साम- दाम -दंड भेद का प्रयोग करके चुनावी नतीजे को प्रभावित करने का कार्य कर रही है । भ्रष्टाचार से अर्जित किया हुआ पैसे का दुरुपयोग करके, सत्ता हासिल करने, सरकारें बनाने और अन्य राजनैतिक दलों की सरकारों को गिराने का काम कर रही है। भाजपा जनता से लूटे हुए पैसे का दुरुपयोग मीडिया, सोशल मीडिया को प्रभावित करने, पैसे देकर वोट ख़रीदने में कर रही है। भाजपा के लिए आदर्श मूल्य का कोई स्थान नहीं।
 
 
इस मौके पर सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल, सुशील धानक जिला अध्यक्ष दादरी, पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, रणसिहं मान, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, सोमबीर सिंह, कर्नल रघुबीर छिल्लर, नृपेन्द्र सिंह, सोमबीर सांगवान, सुखविन्द्र मांढी, कॉर्डिनेटर सतपाल दहिया, रोहताश बेदी, डॉ मनीषा सांगवान, सुरेंद्र परमार, राष्ट्रीय कन्वीनर किसान कांग्रेस राजू मान, सावित्री देवी जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रीतम चेयरमैन, नितिन जांघू, महेंन्द्र सोनी, अरुण सर्राफ, जिलाध्यक्ष एससी सैल राजेश बाल्मीकि, जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल जयभगवान मांढी, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस दीपक सांगवान, आनन्द एडवोकेट, प्रवीण चेयरमैन, रणधीर घिकाड़ा, जोरावर सांगवान, दलबीर गांधी, बलराज फोगाट, सुमित डुडीवाला, डॉ ओमप्रकाश, बलजीत फोगाट, जय भगवान मस्ताना, रब्बू पंवार, योगेश ईमलोटा, अमन डालावास, लीला समसपुर, जय प्रकाश सभ्रवाल, सुरेश पांडवानिया, सुनील सांगवान एडवोकेट, एडवोकेट बलवान सिंह, दलीप सिंह सांगवान, राजेश पातुवास, करतार सातौर, नरेंद्र फतेहगढ़, कुलदीप भगतसिंह, देवेन्द्र आर्यनगर, विजय पूर्व सरपंच काकड़ोली, सोमबीर फोगाट, संजीव बिडलान, वीरेंद्र पप्पू, सुधीर स्वामी, महेश सैनी, दविंदर लीला समसपुर, सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एस सी विभाग, ओबीसी विभाग, एनएसयूआई के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh