हरियाणा के युवा खिलाड़ी की मौत हादसा नहीं, हत्या है : राव नरेंद्र सिंह

चंडीगढ़। हरियाणा के लाखन माजरा खेल स्टेडियम में बास्केटबॉल का जर्जर पोल टूटने से एक युवा खिलाड़ी हार्दिक की आकस्मिक मौत हो गई। इस बात को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस नेताओं ने दुख प्रकट किया और सरकार को जमकर कोसा। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इस दुखद दुर्घटना को सरासर, सरकार की लापरवाही बताया। उन्होंने कहा युवा खिलाड़ी की मौत केवल एक हादसा नहीं, इसे तो हत्या का नाम दिया जाना चाहिए। 
हार्दिक की मौत से मां की कोख सूनी हो गई, वहीं देश एक प्रतिभावान खिलाड़ी से वंचित हो गया : राव नरेन्द्र सिंह 
 
 
 
चंडीगढ़। हरियाणा के लाखन माजरा खेल स्टेडियम में बास्केटबॉल का जर्जर पोल टूटने से एक युवा खिलाड़ी हार्दिक की आकस्मिक मौत हो गई। इस बात को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस नेताओं ने दुख प्रकट किया और सरकार को जमकर कोसा। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इस दुखद दुर्घटना को सरासर, सरकार की लापरवाही बताया। उन्होंने कहा युवा खिलाड़ी की मौत केवल एक हादसा नहीं, इसे तो हत्या का नाम दिया जाना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि रखरखाव के अभाव में पोल जर्जर हो चुका था लेकिन भ्रष्ट शासन एवं प्रशासन ने इसकी और कोई ध्यान नहीं दिया। क्योंकि इस भ्रष्ट भाजपा सरकार का खिलाड़ियों की सुरक्षा से, उनके सशक्तिकरण से कोई लेना देना नहीं। इनको तो बस दोनों हाथों से पैसा लूटना है। 
 
राव नरेंद्र सिंह ने बताया की कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इसी खेल स्टेडियम के लिए ग्रांट दी थी। लेकिन उस पैसे को घाल मेल कर शासन और प्रशासन द्वारा खेल स्टेडियम के रखरखाव पर खर्च करने की बजाय हड़प लिया गया। इस घटना ने सरकार के निकम्मेपन को उजागर करके रख दिया है। उन्होंने बताया हार्दिक राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी था ।उसका भविष्य बहुत उज्ज्वल था, क्योंकि वह अभी से अमेरिका के क्लब से भी जुड़ चुका था। उसकी इस आकस्मिक मृत्यु ने पूरे प्रदेश में शोक की लहर है, और सभी इस हादसे से स्तब्ध हैं। 
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में खेलों के लिए जो विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया गया था, यह सरकार उसके रखरखाव में भी नाकाम रही। आज पूरे हरियाणा में खेल प्रणाली जर्जर हो चुकी है। स्टेडियम, खेल मैदान और उपकरणों की हालत खस्ता होती जा रही है। कोई सुधि लेने वाला नहीं। आज इस खस्ता हाल खेल उपकरण ने, किसी मां का घर सूना कर दिया और देश से एक प्रतिभावान खिलाड़ी को छीन लिया। 
 
उन्होंने बताया की हरियाणा के खेल नीति पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। ना कोई कोचिंग की व्यवस्था है, ना टैलेंट हंट प्रोग्राम है, और ना ही खेल स्टेडियम और उपकरणों का कोई रखरखाव है। राजीव गांधी स्पोर्ट्स कंपलेक्स रोहतक सहित, चरखी दादरी, अंबाला ,सिरसा, कुरुक्षेत्र आदि तमाम स्थानों पर बने स्टेडियमों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। लेकिन यह सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। भ्रष्ट भाजपा के शासनकाल में ना तो खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया गया और ना ही खिलाड़ियों के लिए कोई रोजगार की व्यवस्था की गई। जबकि कांग्रेस के समय में खिलाड़ियों को पूरा-पूरा प्रोत्साहन दिया जाता था और उनको सरकारी नौकरी से नवाज़ा जाता था। 
 
भाजपा के शासन काल में पूरे प्रदेश में हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। ना स्कूल में शिक्षक है, ना थानों में मुलाजिम है, और ना दफ्तर में कर्मचारी, हर जगह कर्मचारियों का अभाव ही अभाव नजर आ रहा है। उन्होंने कहा हार्दिक की मौत का मामला बेहद गंभीर मामला है, और इसकी एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर विशेष जांच करनी चाहिए और दोषियों को किसी भी हाल में बक्शा जाना नहीं चाहिए। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मृतक खिलाड़ी हार्दिक के परिवार को आर्थिक मदद एवं परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी तुरंत प्रभाव से दी जाए।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh