सफाई यूनियन ने महापौर गोयल का जताया आभार, एरियर मिलने पर कर्मचारियों में उत्साह

पंचकूला। शहर के सफाई कर्मचारियों को करीब 9 करोड़ रुपये का बकाया एरियर जारी होने पर सफाई यूनियन के पदाधिकारियों ने पंचकूला महापौर कुलभूषण गोयल से मुलाकात कर उनका धन्यवाद किया। यूनियन प्रतिनिधियों ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी इस मांग को लेकर विभाग के चक्कर काट रहे थे। पिछले दिनों उन्होंने इस मुद्दे को लेकर महापौर से भी भेंट की थी, जिसके बाद महापौर गोयल ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

 

यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि महापौर के हस्तक्षेप के बाद अब कर्मचारियों के खाते में 1 लाख से 1.50 लाख रुपये तक की राशि पहुंच गई है। इतना ही नहीं, सफाई कर्मचारियों के बच्चों के कल्याण के लिए भी महापौर द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की गई। उनके अनुसार, बच्चों को दिए गए वजीफे ने उन्हें शिक्षा में बेहतर अंक लाने के लिए प्रेरित किया है और यह अन्य बच्चों के लिए भी प्रोत्साहन का कार्य करेगा।

 

इस मौके पर महापौर कुलभूषण गोयल ने सफाई कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने में ‘सफाई मित्रों’ का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने आगे भी इसी प्रकार सहयोग की अपील की और भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh