3 दिसम्बर विश्व दिव्यांग दिवस पर करनाल में मानव अधिकार आयोग का सेमिनार

करनाल प्रशासन के सहयोग से कल्पना चावला राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, करनाल के ऑडिटोरियम में होगा सेमिनार 

 

चंडीगढ़ 01 दिसंबर : हरियाणा मानव अधिकार आयोग द्वारा जिला प्रशासन करनाल के सहयोग से "विश्व दिव्यांग दिवस (World Disability Day)" के अवसर पर 3 दिसम्बर 2025 को कल्पना चावला राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, करनाल के ऑडिटोरियम में एक भव्य जागरूकता सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। इस सेमिनार के मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण होंगे। सेमिनार के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि समाज हित के इस महत्वपूर्ण विषय पर वक्ताओं को सुनने और दिव्यांगजन के मुद्दों को नज़दीक से समझने की उनकी हार्दिक इच्छा है।

 

आयोग ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात :

Advertisement

हरियाणा मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस ललित बत्रा, न्यायिक सदस्य श्री कुलदीप जैन तथा सदस्य श्री दीप भाटिया ने आज विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें औपचारिक निमंत्रण दिया। अध्यक्ष जस्टिस ललित बत्रा ने बताया कि मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम की धारा 12  (एच) में लिखा है कि "समाज के विभिन्न वर्गों में मानवाधिकार संबंधी जागरूकता का प्रसार करना और इन अधिकारों की सुरक्षा के लिए उपलब्ध विधिक संरक्षणों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जिसमें प्रकाशनों, मीडिया, सेमिनारों तथा अन्य उपलब्ध माध्यमों का उपयोग शामिल है।"  यह कार्यक्रम मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम की धारा 12(एच) के अनुरूप ही हम “World Disability Day” पर एक सेमिनार करनाल में कर रहे है उन्होंने कहा कि सेमिनार का उद्देश्य दिव्यांगों के अधिकार, सम्मान, समान अवसर और उनके समावेशन के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाना है ताकि वे जीवन के सभी क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी कर सकें।

आयोग ने हरियाणा के सभी जिलों के उपायुक्तों को भी पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने जिलों से पाँच दिव्यांग अधिकारी/कर्मचारियों को इस सेमिनार के लिए प्रेषित करें, जिससे सरकारी एवं सामाजिक तंत्र में दिव्यांगों के हित में सकारात्मक पहल बढ़ सके।

 

जागरूकता के लिए हरियाणा मानव अधिकार आयोग की विभिन्न पहल

न्यायिक सदस्य श्री कुलदीप जैन ने बताया कि इस प्रकार के सेमिनार न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि दिव्यांगजन से संबंधित नीतियों, तकनीकी नवाचारों और सुविधाओं को भी प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने बताया कि आयोग ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, कुरुक्षेत्र में भी 15 नवंबर से 5 दिसम्बर तक एक जागरूकता शिविर लगाया है, जहां प्रतिदिन 100 से अधिक लोग सुझाव और मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं। सदस्य श्री दीप भाटिया ने बताया कि यह कार्यक्रम करनाल प्रशासन के सक्रिय सहयोग से आयोजित हो रहा है। करनाल के उपायुक्त श्री उत्तम सिंह एवं उनकी पूरी टीम इस आयोजन को सफल बनाने में लगी हुई है।हरियाणा वेलफेयर सोसाइटी फॉर पर्सन्स विद स्पीच एंड हियरिंग इम्पेयरमेंट के बच्चे सेमिनार में पंजाबी नृत्य एवं एक स्किट प्रस्तुत करेंगे। इसके अतिरिक्त माता प्रकाश कौर वेलफेयर सेंटर, करनाल के दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। हरियाणा वेलफेयर सोसाइटी फॉर पर्सन्स विद स्पीच एंड हियरिंग इम्पेयरमेंट की अध्यक्ष मेघा सोसाइटी भंडारी व्यक्तिगत रूप से इस कार्य को देख रही है|

 

आयोग ने दिया व्यवस्थाओं को अंतिम रूप

सेमिनार की तैयारियों का दायित्व श्री रवि कुमार सोंधी, रजिस्ट्रार (लॉ एंड लीगल) तथा श्री संजय कुमार खंडूजा, रजिस्ट्रार (न्यायिक) संभाल रहे हैं। हरियाणा मानव अधिकार आयोग के असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ. पुनीत अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे आरंभ होगा, और सभी व्यवस्थाएं 2 दिसम्बर तक पूर्ण कर ली जाएंगी। आज चंडीगढ़ में बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया तथा कल करनाल में स्थल निरीक्षण किया जाएगा।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh