जीएमएन कॉलेज अम्बाला कैंट द्वारा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं करियर मार्गदर्शन पर व्याख्यान

अंबाला : गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी के शिक्षकों द्वारा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुख्य शाखा, अंबाला छावनी में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं करियर मार्गदर्शन” विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति, 12वीं के बाद उपलब्ध करियर विकल्पों और निर्णय क्षमता के महत्व से अवगत कराना था।

 

कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावसायिक कौशल और सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास और लक्ष्य-निर्धारण की क्षमता विकसित होती है।

 

व्याख्यान का संचालन अंग्रेज़ी विभाग की सह-प्राध्यापक डॉ. कमलेश कुमारी एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. ज्योति सौरोत ने किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अपनी रुचि, कौशल व उपलब्ध अवसरों के आधार पर करियर चयन की आवश्यकता समझाई तथा उभरते प्रोफेशनल क्षेत्रों और नई शैक्षिक धाराओं पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस अवसर पर सिविल अस्पताल, अंबाला छावनी से डॉ. जोगिंदर सिंह ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Advertisement

 

अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल श्री रमेश गोयल और अध्यापक श्री अजय धीमान ने उपयोगी व्याख्यान के लिए वक्ताओं और जी.एम.एन. कॉलेज का आभार व्यक्त किया।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh