अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघ समिति ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

संघ समिति के राष्ट्रीय नेताओं ने मंत्री अनिल विज को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वास्थ्य बारे जानकारी ली

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 24 फरवरी : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आज अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघ समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अंबाला में उनके आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। गौरतलब है कि विज के दोनों पांव की एड़ी में हेयरलाइन फ्रेक्चरर की वजह से चिकित्सकों ने उन्हें पूर्ण आराम करने की सलाह दी है।

जाट आरक्षण संघ समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया की अध्यक्षता में समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री अनिल विज को पुष्पगुच्छ भेंट किए और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर दोबारा जनसेवा के कार्यों में पूर्ण रूप से सक्रिय हों। प्रताप दहिया ने कहा कि मंत्री अनिल विज जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने सार्वजनिक कार्यों में लौटेंगे और ईश्वर से वह सभी यही प्रार्थना करते हैं।

इस अवसर पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघ समिति के आजाद लटवाल राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी हरियाणा, नफे सिंह मान जिला प्रधान करनाल, सुभाष पूनिया जिला प्रधान कैथल, रमेश कुंडू जिला प्रधान रोहतक, आशीष फौजदार युवा प्रदेश अध्यक्ष, प्रोफेसर सूरजमल राष्ट्रीय कार्यकारिणी मेंबर, रणधीर सिंह नैन जिला संयोजक पानीपत, ज्ञान नंदलाल जिला संयोजक कुरुक्षेत्र, प्रितपाल सिंह जिला प्रधान कुरुक्षेत्र, जसविंदर पूनिया प्रदेश महासचिव, ईश्वर पूनिया, राम दिया, भागल आदि मौजूद रहे।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh