हरियाणा लोक भवन में हुए डिनर में मुख्यमंत्री सहित मंत्री अफसर हुए शामिल

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्यपाल प्रो आशिम कुमार घोष ने अभिभाषण के दौरान सदन में सोमवार को लोक भवन में डिनर देने का न्योता दिया था। आज शाम साढ़े छह बजे से ही लोक भवन में मंत्रियों, अफसरों और विधायकों की गाड़ियों की चमचमाहट रोशनी बिखेरने लगी थी।

 ऐसे में पुलिस बैंड ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आगमन के समय पुलिस बैंड बजाते हुए स्वागत किया। स्वागत करने वालों में राज्यपाल के सचिव दुष्मंत कुमार बेहरा प्रमुख रहे, जो सभी अतिथियों को लेकर लोक भवन के हरे भरे लॉन में पहुंचते देखे गए। 

यहां शामिल होने वालों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी, स्पीकर हरविंद्र कल्याण और उनकी धर्मपत्नी, डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण मिड्ढा, मंत्रियों में कृष्ण लाल पंवार, विपुल गोयल, डॉ अरविंद शर्मा, कृष्ण कुमार बेदी, रणबीर गंगवा, राजेश नगर, गौरव गौतम, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस और भाजपा के तमाम विधायक, होम सेक्रेटरी सुधीर राजपाल, डीजीपी अजय सिंघल, एसीएस डॉ जी अनुपमा, वरिष्ठ आईएएस अफसरों में पीएससीएम अरुण कुमार गुप्ता, सीएम के एपीएस डॉ साकेत कुमार, डिप्टी पीएस डॉ यशपाल, विजय सिंह दहिया, डी सुरेश, सूचना जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग के डीजी के मकरंद पांडुरंग, विनय प्रताप सिंह, राम कुमार सिंह, डॉ शालीन, हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन आलोक वर्मा, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया सत्यपाल जैन, डीजी अरशिंदर सिंह चावला, सीआईडी चीफ सौरभ सिंह, एडीजीपी अमिताभ ढिल्लो, संजय कुमार, पूर्व मुख्य सचिव संजीव कौशल सहित सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी और अमरजीत सिंह तथा विधानसभा सचिव राजीव प्रसाद सहित काफी संख्या में विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
 
Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh