राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिलकर बडौली ने की संगठनात्मक विषयों पर चर्चा

न्यूज़म ब्यूरो

दिल्ली,  21 अप्रैल। हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली ने मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। बड़ौली ने हरियाणा संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर श्री नबीन के साथ विस्तार से चर्चा की।

पंडित बडौली ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आगामी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही प्रदेश में चले पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान, पार्टी के जिला व बूथ स्तर पर चल रहे अभियानों के बारे में भी बताया। बड़ौली ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर किए गए कायक्रमों के बारे में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को विस्तार से बताया।

मोहन लाल बड़ौली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से हरियाणा में होने वाले निकाय चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले मार्गदर्शन पर बड़ौली ने आभार व्यक्त किया। इस मुलाकात के बाद मोहन लाल बडौली ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिलकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन मजबूती के लिए किए जा रहे कार्यों की भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सराहना की। पंडित बडौली ने कहा कि नितिन नबीन के मार्गदर्शन में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों को कार्यकर्ता बड़े समर्पण के साथ पूरा कर रहे हैं।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh