मुख्यमंत्री सैनी ने वाल्मीकि मंदिर पंचकूला में समाज के लोगों संग ग्रहण किया प्रसाद

सादगी की मिसाल बने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

इलेक्ट्रिक बस से सफर करके ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला, 23 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को सादगी और सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश करते हुए पंचकूला की इंदिरा कॉलोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर में समाज के लोगों और कॉलोनी वासियों के साथ बैठकर रात्रि भोजन के रूप में प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करने के उपरांत सीधे इंदिरा कॉलोनी पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने सर्वप्रथम वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि जी की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

जमीन पर बैठकर ग्रहण किया प्रसाद

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बेहद सादे अंदाज में जमीन पर बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों से आत्मीय बातचीत की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर कॉलोनीवासी बेहद प्रसन्न नजर आए। वहीं मुख्यमंत्री ने भी लोगों का अभिवादन सहर्ष स्वीकार किया।

स्थानीय लोगों ने किया गर्मजोशी से स्वागत 

इंदिरा कॉलोनी पहुंचने पर स्थानीय निवासियों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस आत्मीयता के साथ आमजन के बीच बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, उससे सभी का दिल जीत लिया। प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर सराहनीय कार्य कर रही है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, मेयर श्याम लाल बंसल, प्रशिक्षण शिविर पर्यवेक्षक डॉ संजय शर्मा सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh