फर्जी LIVE STING ऑपरेशन बता किया प्रसारित, MD-EDITOR-ANCHOR-JOURNALIST ARREST

किसी और विषय तथा किसी और जगह पर बनी पुरानी वीडियो को फर्जी लाइव स्टिंग ऑपरेशन के रूप में प्रसारित करने के मामले में Living India News चैनल के पांच पदाधिकारी गिरफ्तार

16 अप्रैल 2026 की बनी एक वीडियो को फर्जी लाइव स्टिंग ऑपरेशन बताकर प्रसारित करने का आरोप। साथ ही वीडियो की सच्चाई बताने के नाम पर ब्लैकमेलिंग के आरोप भी लगे

⁠शिकायत के आधार पर थाना शहर थानेसर में आईटी एक्ट तथा BNS की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज

मूल वीडियो, मोबाइल फोन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कुरुक्षेत्र पुलिस की कार्रवाई

न्यूज़म ब्यूरो

Advertisement

कुरुक्षेत्र, 10 अक्टूबर। कुरुक्षेत्र पुलिस ने दो व्यक्तियों के बीच आपस के एक मामले में बनी 6 महीने पुरानी वीडियो को फर्जी लाइव स्टिंग ऑपरेशन के रूप में प्रसारित करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक न्यूज चैनल के पांच पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही शिकायतकर्ता को वीडियो की सच्चाई बताने के नाम पर ब्लैकमेलिंग के आरोप। प्राप्त शिकायत पर थाना शहर थानेसर में संबंधित चैनल के विरुद्ध आईटी एक्ट तथा BNS की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

16 अप्रैल की पुरानी वीडियो को फर्जी लाइव स्टिंग बताकर प्रसारित करने का आरोप

पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि नेशनल चैनल द्वारा 16 अप्रैल की उसकी पर्सनल पुरानी वीडियो को फर्जी लाइव स्टिंग ऑपरेशन के रूप में प्रस्तुत किया गया था तथा बाद में वीडियो की सच्चाई न उजागर करने के नाम पर किया ब्लैकमेल। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उपलब्ध तथ्यों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।

चैनल के पांच पदाधिकारी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए न्यूज चैनल के पांच पदाधिकारियों—एमडी अतुल अग्रवाल, एडिटर सौरभ, एंकर सुदेश नैन, पत्रकार नीतू तथा लवप्रीत—को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मामले से संबंधित साक्ष्यों की जांच की जा रही है, ताकि घटनाक्रम और इसमें शामिल व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाया जा सके।

मूल वीडियो और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस के पास मूल वीडियो, वीडियो रिकॉर्ड किए जाने की तारीख तथा वीडियो बनाने वाले व्यक्तियों से संबंधित जानकारी सहित आवश्यक साक्ष्य उपलब्ध हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर वीडियो के निर्माण और प्रसारण से जुड़ी परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी आगामी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रत्येक शिकायत की जांच उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर करती है। इस मामले में भी सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है तथा जांच के निष्कर्षों के आधार पर कानून के प्रावधानों के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी सच्चाई निकलने के प्रयास किए जाएंगे कि ऐसा झूठा प्रचार क्यों किया जा रहा था।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh