हरियाणा के राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-आराधना

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की; हवन-यज्ञ में आहुति अर्पित कर किया कन्या पूजन

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 20 अक्टूबर। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने मंगलवार को पंचकूला स्थित ऐतिहासिक श्री माता मनसा देवी मंदिर में विधिवत पूजा-आराधना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की।

मंदिर पहुंचने पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक आर्य ने राज्यपाल का स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल ने मुख्य मंदिर में माता मनसा देवी की पूजा-आराधना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

Advertisement

तत्पश्चात राज्यपाल मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला पहुंचे, जहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आयोजित हवन-यज्ञ में भाग लिया और आहुतियां अर्पित कीं। इस दौरान उन्होंने कन्या पूजन भी किया तथा कन्याओं को भोजन करवाया।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक आर्य ने राज्यपाल को सम्मान स्वरूप माता मनसा देवी का चित्र भेंट किया। कार्यक्रम में राज्यपाल के एडीसी स्क्वाड्रान लीडर पी भरत, पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, सहायक योजना अधिकारी पावस शर्मा, बोर्ड के एसडीओ राकेश पाहुजा सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh