इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने संयुक्त प्रेस वार्ता की
भाजपा सरकार युवाओं को शिक्षा से कर रही है वंचित
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 29 सितंबर। इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर एक संयुक्त प्रेस वार्ता की। रामपाल माजरा ने कहा कि भाजपा सरकार में सस्ते घरों के लिए दीनदयाल उपाध्याय आवास योजना चलाई और इसके लिए उन्होंने अपने विधायकों और भाजपा नेताओं को लाइसेंस दे दिए। अवैध कॉलोनियों को वैध किया जा रहा है। आज हरियाणा बेरोजगारी भ्रष्टाचार अपराध में नंबर वन हो चुका है जनता इससे त्रस्त है। लोग भाजपा सरकार से छुटकारा चाहते है। हम किसानों की समस्याएं देखने के लिए मंडियों में जाएंगे। रामपाल माजरा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन आवास योजना गरीबों के लिए थी। लेकिन इन्होंने रेट इतने ज्यादा बढ़ा दिए। 100 गज का प्लॉट 1 करोड़ रुपए में मिलता है। सरकार ने अपने चहेतों को लाइसेंस दिए हैं। वो लोग इस योजना ने मोटा फायदा कमा रहे हैं।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।