हमारे युवा यूपीएससी परीक्षा में सफल होकर कर रहे हैं हरियाणा का नाम रोशन : मोहन लाल बड़ौली

कांग्रेस शासन में चलती थी पर्ची-खर्ची, भाजपा सरकार में मैरिट पर मिल रही है नौकरियां : मोहन लाल बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने यूपीएससी परीक्षा में 268वां रैंक लाने पर इशिता शर्मा को दी बधाई

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 10 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने यूपीएससी परीक्षा में 268वां रैंक प्राप्त करने वाली इशिता शर्मा को उनके निवास स्थान गोहाना पहुंचकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री बड़ौली ने इशिता शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इशिता शर्मा की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है तथा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर भाजपा गोहाना के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मलिक भी उपस्थित रहे।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि खेलों के साथ-साथ हमारे युवा यूपीएससी स्तर की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि हरियाणा से काफी संख्या में युवक और युवतियों ने यूपीएससी परीक्षा पास की है। बड़ौली ने कहा कि  यूपीएससी की परीक्षा में सफल हुए प्रदेश के सभी युवक व युवतियां बधाई के पात्र हैं।

Advertisement

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मोदी और नायब सरकार ने देश व प्रदेश में पारदर्शी व्यवस्था लागू की है। 2014 से पहले नौकरियों के लिए युवा मंत्रियों व विधायकों के घरों के चक्कर लगाते रहते थे। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से 2014 में भाजपा की सरकार बनी। श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरी देने का सिस्टम लागू किया है। बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के युवाओं का विश्वास भाजपा सरकार में लगातार बढ़ रहा है। युवा अब मैरिट के आधार पर नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा चुनाव में 26 हजार युवाओं को ज्वाइनिंग लैटर देने का वादा किया था। सरकार बनते ही मुख्यमंत्री ने अपना वादा निभाया। बड़ौली ने यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले सभी युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे युवाओं को प्रेरित करें और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करने में अपनी प्रतिभा का योगदान दें।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली सर्वजातीय भाईचारा संगठन द्वारा आयोजित बूढ़ी माता विशाल भंडारा में शामिल हुए
मोहन लाल बड़ौली ने श्री बूढ़ी माता कृपा दरबार में माथा टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा आपसी भाईचारे की कामना की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली मंगलवार को सोनीपत के गांव बुसाना में सर्वजातीय भाईचारा संगठन द्वारा आयोजित बूढ़ी माता विशाल भंडारा कार्यक्रम में सह-परिवार शामिल हुए। उन्होंने श्री बूढ़ी माता कृपा दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की।

बड़ौली ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के साथ भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्य में सहयोग देने वाले आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा गोहाना जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मलिक, बरोदा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे प्रदीप सांगवान सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh