न्यूज़म ब्यूरो
पंचकूला, 8 अगस्त। भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन नियुक्त होने पर बंतो कटारिया तथा वाइस-चेयरपर्सन नियुक्त होने पर रेणु डाबला को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि दोनों अनुभवी एवं कर्मठ नेत्रियों की नियुक्ति से आयोग के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उन्हें विश्वास है कि बंतो कटारिया और रेणु डाबला अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से निर्वहन करते हुए अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों, कल्याण और उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करेंगी।
उन्होंने कहा कि दोनों की कार्यक्षमता और अनुभव का लाभ न केवल अनुसूचित जाति समाज बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश को मिलेगा। उन्होंने दोनों के सफल एवं जनसेवा को समर्पित कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।