न्यूज़म ब्यूरो
पंचकूला, 8 अक्टूबर। हरियाणा विधान सभा की ओर से नवंबर माह में मनाए जाने वाले संविधान पखवाड़े की तैयारियों को लेकर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को पंचकूला पहुंच इंद्रधनुष ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधान सभा सचिव डॉ. वीरेंद्र सिंह दहिया, पंचकूला जिला उपायुक्त सतपाल शर्मा, एचएसवीपी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विस अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं, बैठक व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों की जानकारी ली और अधिकारियों को आयोजन को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।