कांग्रेस विधायक दल की बैठक, विधानसभा सत्र व पार्टी कार्यक्रमों की रणनीति तय

‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को गांव-चौपाल तक ले जाएगी कांग्रेस- हुड्डा

शिक्षा व्यवस्था की गिरावट पर कांग्रेस राज्यपाल को ज्ञापन देगी- हुड्डा

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़/दिल्ली, 12 नवंबर । आगामी रणनीति और विधानसभा के सत्र व पार्टी कार्यक्रमो पर चर्चा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल की हरियाणा भवन दिल्ली महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी विशेष रूप से शामिल हुए।

सबसे पहले तीनों नेताओं ने 1 नवंबर को दिल्ली में हुई विपक्ष की महारैली को सफल बनाने के लिए पार्टी विधायकों की सराहना की और प्रदेश की जनता का आभार जताया। साथ ही बैठक में फैसला लिया गया कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को अब कांग्रेस घर-घर, गांव-चौपाल तक ले जाएगी। तमाम विधायक अपने-अपने हलके में जनता के साथ चौपाल बैठक करेंगे और वोट चोरी तथा एसआईआर में हो रही धांधलियों के विरुद्ध उन्हें जागरूक करेंगे।

Advertisement

25 तारीख को चंडीगढ़ में एकबार फिर विधायक दल की बैठक होगी। इससे पहले विधायकों को अपने-अपने हलकों में चौपाल बैठकें करने के निर्देश दिए गए हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि तमाम विधायकों ने आने वाले विधानसभा सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों पर भी चर्चा की। मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में जारी विद्यार्थियों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कांग्रेस ने कहा कि छात्रों की मांग पूरी तरह जायज है। उन्हें जरूरत के मुताबिक पूरा स्टाफ और सुविधाएं मिलनी चाहिए।

सरकार को प्रदेश के पूरे शिक्षा तंत्र पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि आज हालत यह है कि बहुत सारे स्कूलों में न स्टाफ है और न ही विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं। कॉलेज और विश्वविद्यालय की शिक्षा का स्तर भी लगातार गिरता जा रहा है। इसलिए कांग्रेस ने फैसला लिया है कि शिक्षा के मुद्दों को लेकर जल्द ही राज्यपाल से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक में भाखड़ा मैनेजमेंट बोर्ड का मुद्दा भी उठा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में सिर्फ लोगों के वोट ही चोरी नहीं हो रहे, बल्कि हरियाणा के हक का पानी भी चोरी हो रहा है। इस मुद्दे को भी एक बार फिर कांग्रेस विधानसभा में उठाएगी।

इसके अलावा महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के तमाम मुद्दों को लेकर विधानसभा के भीतर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। क्योंकि यह सरकार किसानों को एमएसपी से लेकर खाद तक, हर चीज के लिए तरसा रही है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh