प्रदर्शनरत रोडवेज कर्मचारियों के बीच खुद ज्ञापन लेने पहुंचे परिवहन मंत्री अनिल विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने 15 दिन में बैठक का आश्वासन देकर समाप्त कराया प्रदर्शन

न्यूज़म ब्यूरो

अम्बाला, 25 जुलाई। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज के अम्बाला छावनी शास्त्री कालोनी स्थित आवास के मुख्यद्वार पर प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के बीच उस वक्त माहौल बदल गया जब मंत्री अनिल विज खुद ज्ञापन लेने के लिए उनके बीच पहुंच गए।

प्रदेशभर से आए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के सदस्य अपनी मांगों को लेकर मंत्री अनिल विज के आवास पर प्रदर्शन कर रहे थे। उनके बीच पहुंचते ही परिवहन मंत्री अनिल विज खुद ज्ञापन लेने इन कर्मचारियों के बीच पहुंच गए और उन्होंने कर्मचारी नेताओं से ज्ञापन लिया और कहा कि वह उनकी बात सुन रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं कि कर्मचारियों की कितनी यूनियन है, मगर उन्होंने पहले सभी यूनियनों को बुलाया और सभी की बात सुनी है। इसी तरह अब वह आज प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की बात को भी सुनेंगे। मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को लेकर आगामी 15 दिन के भीतर बैठक बुलाई जाएगी ताकि उनकी मांगों पर विचार-विमर्श किया जा सके।

परिवहन मंत्री अनिल विज के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। गौरतलब है कि अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कैबिनेट मंत्री अनिल विज इससे पहले भी प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के बीच पहुंच उनसे ज्ञापन ले चुके हैं।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh