स्थानीय निकायों में भ्रष्टाचार का बोलबाला, बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे लोग : कुमारी सैलजा

कुमारी सैलजा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, कहा- पूरी चुनावी प्रक्रिया में नहीं दिखी निष्पक्षता

न्यूज़म ब्यूरो

रेवाडी़, 6 मई। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्थानीय स्तर पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। स्थानीय निकायों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। भाजपा शासन में शहरों को गंदगी का डिब्बा बनाकर छोड़ दिया गया है।

रेवाड़ी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि धारूहेड़ा के लोग लंबे समय से परेशान और दुखी हैं। आखिर धारूहेड़ा ने ऐसा कौन-सा दोष किया है कि पड़ोसी क्षेत्रों की गंदगी यहां डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश, केंद्र और स्थानीय स्तर पर भाजपा की सरकार होने के बावजूद धारूहेड़ा की जनता के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। लोगों को हर स्तर पर ठगा गया है और उनके साथ धोखा हुआ है। सांसद ने विश्वास जताया कि निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार को जनता प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएगी। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा शासन में जो स्थानीय विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं, उन्हें कांग्रेस के नेतृत्व में मिलकर तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार स्थानीय निकायों की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह असफल रही है। शहरों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है, भ्रष्टाचार बढ़ा है और आम नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सांसद ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि असली बड़ी मछलियों (मुख्य आरोपियों) को संरक्षण दिया जा रहा है। सांसद ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के शासनकाल में स्थानीय निकायों में भ्रष्टाचार के आरोप लगातार चर्चा में हैं। विपक्षी दलों और स्थानीय निवासियों द्वारा शहरी स्थानीय निकायों में प्रॉपर्टी आईडी, विकास कार्यों और निविदाओं में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। स्थानीय इतना ही नहीं प्रदेश के कई निगमों में करोडों रुपये के घोटाले हो चुके है, आरोपियों को बचाने के लिए जांच के नाम पर खेल जारी है। सांसद ने कहा कि बीजेपी ने लोगों के बीच जहर फैलाया है और चुनावों में गलत भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

Advertisement

कुमारी सैलजा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरी चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता देखने को नहीं मिली। सांसद ने रेवाड़ी में निर्दलीय प्रत्याशी शकुंतला भांडोरिया के कांग्रेस को समर्थन देने पर कहा कि यह फैसला कांग्रेस को और मजबूती देगा। सांसद ने जोर देकर कहा कि चुनाव परिणाम जो भी हों, वह उन मुद्दों को उठाती रहेंगी जो लोगों से जुड़े हैं।

चौ. भजनलाल पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण : सैलजा 

कुमारी सैलजा ने भाजपा नेताओं द्वारा स्वर्गीय चौधरी भजनलाल पर की गई टिप्पणी को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। सांसद ने कहा कि उन्होंने पहले दिन ही स्पष्ट कर दिया था कि इस प्रकार की टिप्पणी पूरी तरह अनुचित है। सांसद ने कहा कि स्वर्गीय भजनलाल हरियाणा के अत्यंत वरिष्ठ और जनप्रिय नेता थे तथा उन्हें हरियाणा के निर्माताओं में गिना जाता है। ऐसे व्यक्तित्व के प्रति इस प्रकार की भाषा सार्वजनिक जीवन की गरिमा के अनुरूप नहीं कही जा सकती। सैलजा ने कहा कि सबसे आश्चर्य की बात यह है कि चौधरी भजनलाल के परिवार का एक सदस्य आज भाजपा में भी है, इसके बावजूद इस प्रकार की टिप्पणियां की जा रही हैं।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh