अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में 21,000 विद्यार्थी एक साथ करेंगे वैष्विक गीता पाठ

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में 1 दिसम्बर को सांय 5 बजे सन्निहित सरोवर पर होगा दीप दान 

 

ब्रह्मसरोवर पर महाआरती, यूनिवर्सिटी में 48 कोस तीर्थों के प्रतिनिधियों का होगा सम्मेलन 

 

चण्डीगढ़, 30 नवम्बर : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में 21 हजार विद्यार्थी एक साथ वैष्विक गीता पाठ करेंगे। इस वैष्विक गीता पाठ के साथ देश-विदेश के हजारों विद्यार्थीनागरिक ऑनलाईन प्रणाली से वैष्विक गीता पाठ के साथ जुड़ेंगे। इस वैष्विक गीता पाठ से हरियाणा ही नहीं देश और विदेश के हर कोने तक पवित्र ग्रन्थ गीता के श्लोक आम नागरिक तक पहुंचेंगे।  

Advertisement

प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 1 दिसम्बर को सुबह 10 बजे होगा और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

इसके अलावापहली दिसम्बर को दोपहर 2 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद गीता सदन में 48 कोस के तीर्थों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन होगा तथा सायं 5 बजे सन्निहित सरोवर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके बाद सायं 5.30 बजे ब्रह्मसरोवर पर महाआरती के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का समापन होगा।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh