27वीं हरियाणा राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन एवं हरियाणा सरकार के तत्वावधान में आयोजित 27वीं हरियाणा राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में भव्य समापन हुआ।
मुख्य अतिथि श्री सुभाष सुधा (पूर्व मंत्री, हरियाणा सरकार एवं पूर्व विधायक, थानेसर)
 
कुरुक्षेत्र। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन एवं हरियाणा सरकार के तत्वावधान में आयोजित 27वीं हरियाणा राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में भव्य समापन हुआ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री, हरियाणा सरकार एवं पूर्व विधायक, थानेसर रहे, जिन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए और कहा कि योगासन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान बन रहा है।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जयदीप आर्य, अध्यक्ष, हरियाणा योग आयोग एवं महासचिव, वर्ल्ड योगासन ने की।
समारोह में उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में श्री ईश्वर सिंह दूहान (से.नि. आईजी, आईटीबीपी), श्री युधवीर सिंह (सचिव, हरियाणा योगासन संघ), डॉ. कोमल कौशिक (डायरेक्टर ऑफ कम्पटीशन), श्री नंदलाल बेनीवाल, श्री उमेश नारंग, श्री मदन मानव, डॉ. हर्षित, डॉ. निरूपमा भाटी, डॉ. रजनी वाला, श्री राजेश कुमार (DAV), एवं श्री गुलशन ग्रोवर (मीडिया कोऑर्डिनेटर, HYSA) शामिल रहे।
पुरुष टीम के कोच श्री नितिन कुमार तथा महिला टीम की कोच सुश्री रुचिका रहीं।
 
🥇 पदक विजेता खिलाड़ी (सीनियर वर्ग)
 
आर्टिस्टिक सिंगल – पुरुष
 
स्वर्ण: अर्जुन (गुरुग्राम) – 107.75
रजत: सुमित (जिंद) – 105.25
कांस्य: जितन (गुरुग्राम) – 102.22
 
आर्टिस्टिक सिंगल – महिला
 
स्वर्ण: मधु वर्मा (हिसार) – 91.75
रजत: मनीषा (फरीदाबाद) – 89.47
कांस्य: रिया राणा (पानीपत) – 88.97
 
आर्टिस्टिक पेयर – पुरुष
 
स्वर्ण: युक्त शर्मा एवं कमल (पंचकुला) – 101.23
रजत: सुमित एवं अभिषेक (जिंद) – 98.95
कांस्य (संयुक्त): सोनू एवं अमित कुमार (भिवानी) – 95.18
          ऋषभ झा एवं स्वयम (गुरुग्राम) – 95.18
 
आर्टिस्टिक पेयर – महिला
 
स्वर्ण: मनीषा एवं अंजली (फरीदाबाद) – 93.69
रजत: दिया एवं कोमल वर्मा (सिरसा) – 92.63
कांस्य: प्रिया एवं रिया राणा (पानीपत) – 86.07
 
रिदमिक पेयर – पुरुष
 
स्वर्ण: ऋषभ झा एवं जितन (गुरुग्राम) – 98.76
रजत: अभिषेक एवं रोहित (जिंद) – 98.02
कांस्य: युक्त शर्मा एवं कमल (पंचकुला) – 96.56
 
रिदमिक पेयर – महिला
 
स्वर्ण: भतेरी एवं देवी (पानीपत) – 100.88
रजत: नैन्सी एवं आरती (हिसार) – 92.23
कांस्य (संयुक्त): निशा रानी एवं मनप्रीत कौर (सिरसा) – 89.14
          संजू एवं खुशी (भिवानी) – 89.14
 
ट्रेडिशनल योगासन – पुरुष
 
स्वर्ण: भविष्य (पलवल) – 64.67
रजत: दीपांशु कौशिक (पानीपत) – 61.33
कांस्य: स्वयम (गुरुग्राम) – 60.75
 
ट्रेडिशनल योगासन – महिला
 
स्वर्ण: मधु वर्मा (हिसार) – 63.25
रजत: वरीता (जिंद) – 63.04
कांस्य: काफ़ी (रोहतक) – 62.75
 
डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि इन विजेता खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि “मिट्टी से मैडल तक” की थीम पर हरियाणा में योगासन खेलों का यह सफल आयोजन युवाओं को प्रेरणा देगा।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh