हरियाणा में बदले गए 3 IAS अधिकारी

सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 20 अगस्त। हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से तीन आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति  आदेश जारी किए हैं। आयुष्मान भारत-हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के सीईओ सतबीर सिंह को रोहतक का उपायुक्त लगाया गया है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त तथा हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार-II को आयुष्मान भारत-हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग की विशेष सचिव, हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव तथा हरियाणा महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक प्रतिमा चौधरी को हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh