प्राथमिक प्रशिक्षण केन्‍द्र, भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस बल भानु, पंचकूला (‍हरियाणा ) में 440 हिमवीर/हिमवीरांगनाएं हुई मुख्य धारा में शामिल

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला : प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल भानु, पंचकूला (‍हरियाणा ) में ‍492वें जीडी रिकरूट (पुरूष/महिला) बैच के 24 राज्यों के 440 प्रशिक्षणार्थियों के दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। अशोक नेगी,पी०एम०जी०, महानिरीक्षक, बी०टी०सी०, भा०ति०सी० पुलिस इस समारोह के मुख्य अतिथि रहे। ब्रिगेडियर जे०एस०गोराया, उप महानिरीक्षक एवं सुनील काण्डपाल, कमाण्डेंट, बी०टी०सी० द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।

इस भव्य समारोह में अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, संस्था‍न पदाधिकारी एवं उनके परिवार एवं काफी संख्या में प्रशिक्षणार्थियों के अभिभावक एवं परिवारजन भी साक्षी रहे। इस परेड की कमान कांस्टेबल/जी.डी. अंकित तिवाड़ी, 61वीं वाहिनी नें संभाली। कांस्टेबल/जी.डी. अंकित तिवाड़ी, 61वीं वाहिनी एवं का०/जीडी(महिला) आस्था, 54वीं वाहिनी को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी घोषित किया गया।

Advertisement

मुख्य अतिथि अशोक नेगी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करनें वाले प्रशिक्षणार्थियों को ट्रोफियॅा देकर सम्मानित किया गया । महोदय ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को 44 सप्ताह का प्रशिक्षण पूर्ण करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं कहा गया कि आज आप सभी प्रशिक्षणार्थी अपनी बेसिक ट्रेनिंग पूर्ण करने के उपरांत इस बल के हिमवीर परिवार में एक प्रशिक्षित सदस्य के रूप में शामिल हो गये हैं। आप सभी बहुत भाग्यशशाली हैं, कि आपको देश सेवा का अवसर आई.टी.बी.पी. जैसे अनुशासित बल में प्राप्त हुआ है। मैं आशा करता हूं, कि आपने जो इस केन्द्र में ज्ञान अर्जित किया है, उसे कायम रखते हुये अपने जीवन में और अधिक सीखने का प्रयास करेगें। तत्पश्चात केन्द्रीय योगा टीम, श्वान दस्ते एवं अन्य प्रदर्शन किये गये, जिसकी दर्शक दीर्घा में बैठे हुए सभी लोंगो द्वारा बहुत सराहना की गई।

अशोक नेगी, महानिरीक्षक द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों का समय-समय पर मनोबल बढाया गया है तथा उनके नेतृत्व में प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षकों द्वारा अति कठिन परिश्रम तथा लगन से शारीरिक तथा मानसिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से इन प्रशिक्षणार्थियों को ड्रिल, वैपन, मैप रीडिंग तथा टैक्टिस की सिखलाई इत्या‍दि विषयों पर 44 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण दिया गया, जिससे प्रशिक्षणार्थी अपनी सेवा के दौरान तथा दै‍निक जीवन में आने वाली सभी चुनौतियों का सामना आसानी से कर सकें। 

अंत में मुख्य अतिथि अशोक नेगी, महानिरीक्षक, बी०टी०सी० ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को एवं उनके परिवारजनों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh