हरियाणा सरकार ने जारी किए आदेश
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 6 अप्रैल। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 6 प्रशिक्षणाधीन आईएएस अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
आदेशों में अमितेज पांगटे को नूंह तथा मुस्कान श्रीवास्तव को फरीदाबाद में सहायक आयुक्त लगाया गया है।
इसी तरह शिवानी पांचाल को कैथल, सोहम शैलेन्द्र को करनाल में सहायक आयुक्त नियुक्त किया है। वहीँ, विशाल सिंह को रोहतक तथा विवेक यादव को हिसार में सहायक आयुक्त लगाया गया है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।