
नारनौंद : नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने देश के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का उनके पैतृक गांव पेटवाड़ में आयोजित सम्मान समारोह में उनका और मौजूद मेहमानों का गांव का बेटा होने के नाते स्वागत और अभिनंदन किया।

इस दौरान विधायक जस्सी पेटवाड़ ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के साथ हरियाणा एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू, देश के कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल, हरियाणा सरकार में मंत्री महिपाल ढांडा, रणबीर गंगवा, अरविंद शर्मा, विधायक रणधीर पणिहार, पूर्व सांसद DP वत्स एवं पूर्व विधायक शिवशंकर शर्मा समेत हजारों मेहमानों, ग्राम पंचायत पेटवाड़ ने और समूचे इलाके ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का अभिनंदन किया।

इस दौरान नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि आज समूचा इलाका ओर पेटवाड़ गांव अपने बेटे के स्वागत में अभिभूत है और जस्टिस सूर्यकांत ने सभी का सिर गौरव से ऊंचा किया है, क्योंकि ये उत्तर भारत पहले CJI हैं और उनका नाम इतिहास में दर्ज हो गया है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।