CJI न्यायमूर्ति सूर्यकांत का पैतृक गांव पेटवाड़ में सम्मान समारोह में किया स्वागत अभिनंदन : विधायक जस्सी पेटवाड़

 

नारनौंद : नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने देश के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का उनके पैतृक गांव पेटवाड़ में आयोजित सम्मान समारोह में उनका और मौजूद मेहमानों का गांव का बेटा होने के नाते स्वागत और अभिनंदन किया।

 

इस दौरान विधायक जस्सी पेटवाड़ ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के साथ हरियाणा एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू, देश के कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल, हरियाणा सरकार में मंत्री महिपाल ढांडा, रणबीर गंगवा, अरविंद शर्मा, विधायक रणधीर पणिहार, पूर्व सांसद DP वत्स एवं पूर्व विधायक शिवशंकर शर्मा समेत हजारों मेहमानों, ग्राम पंचायत पेटवाड़ ने और समूचे इलाके ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का अभिनंदन किया।

Advertisement

 

इस दौरान नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि आज समूचा इलाका ओर पेटवाड़ गांव अपने बेटे के स्वागत में अभिभूत है और जस्टिस सूर्यकांत ने सभी का सिर गौरव से ऊंचा किया है, क्योंकि ये उत्तर भारत पहले CJI हैं और उनका नाम इतिहास में दर्ज हो गया है।

 

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh