मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-10 में देखा सीधा प्रसारण

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला, 25 अक्तूबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण का ऑनलाइन माध्यम से सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर सेक्टर-10 स्थित सामुदायिक केंद्र में कार्यक्रम के प्रसारण के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री ने यहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम को देखा और सुना।

‘मन की बात’ राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को करता है प्रोत्साहित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों के साथ संवाद करते हैं। इस कार्यक्रम में वे प्रेरणादायक कहानियों, नवोन्मेषी विचारों और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली पहलों को साझा करते हैं। यह कार्यक्रम देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों और संस्थाओं के प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।

Advertisement

बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में की सहभागिता

‘मन की बात’ कार्यक्रम में उठाए गए विषयों और जनहित से जुड़ी पहलों के प्रति लोगों का सार्थक जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों और प्रेरणादायक संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना।

कई गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू, उपायुक्त सतपाल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन बीबी सिंघल, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, वार्ड नंबर-4 के पार्षद भारत हितैषी, मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स, मीडिया संपर्क प्रमुख प्रवीण अत्रे, मीडिया प्रभारी के चंदन, बूथ अध्यक्ष श्याम लाल वर्मा, राजेश शर्मा, अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) एस के कौशल, सनातन धर्म मंदिर प्रधान के सी जिंदल, मार्केट प्रधान अमन गंभीर, कंज्यूमर एसोसिएशन प्रधान राकेश कपूर सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh