डीसीज को एसीएस डॉ जी अनुपमा का निर्देश, समाधान शिविर में समस्याओं का करें अविलम्ब समाधान

एडीसी ने एसीएस को समाधान शिविर में आई समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का दिया आश्वासन

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला, 8 मई। सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियों एवं पिछड़े वर्गों का कल्याण तथा अंत्योदय विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ जी अनुपमा ने चंडीगढ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ समाधान शिविर की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की व उनकी समीक्षा की। उन्होंने सभी उपायुक्तों को बिना विलंब के समाधान शिविर की सभी तरह की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को बताया कि जनता की समस्याओं का समाधान शिविर में प्रमुखता से समाधान किया जा रहा है। शेष बची लंबित समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कर दिया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त ने इसके उपरांत लघु सचिवालय के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होने समाधान शिविर, सीपी ग्राम, जनसंवाद, सीएम विंडो, एसएमजीटी की लंबित शिकायतों की समीक्षा की और अगली बैठक तक सभी विभाग अपनी लंबित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिलावासी अपनी समस्या के समाधान के लिए परेशान न हों। इस कार्य में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित समस्याओं का अगली बैठक तक समाधान करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश जागृति, वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी विशाल कौशिक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ईओ सुरेंद्र सिंह, पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता समीर शर्मा, एसीपी अजीत सिंह, जिला विकास एवं पंचायत विभाग, जिला बागवानी विभाग, पुलिस विभाग, नायब तहसीलदार, खेल विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh