स्वास्थ्य विभाग के एसीएस श्री सुधीर राजपाल ने सिविल अस्पताल पंचकूला का किया दौरा

पंचकूला, 20 नवंबर। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल ने आज सिविल अस्पताल पंचकूला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ईएनटी, नेत्र, आर्थोपेडिक एवं स्त्री रोग (गाईनी) विभागों में उपचाराधीन मरीजों से बातचीत की तथा आयुष्मान भारत/चिरायु योजना के प्रति मरीजों का फीडबैक लिया।
विभिन्न विभागों में उपचाराधीन मरीजों से की बातचीत
 
 
आयुष्मान भारत सर्जिकल कैंप के चौथे दिन आज कुल 31 सर्जरी हुई संपन्न
 
 
पंचकूला, 20 नवंबर। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल ने आज सिविल अस्पताल पंचकूला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ईएनटी, नेत्र, आर्थोपेडिक एवं स्त्री रोग (गाईनी) विभागों में उपचाराधीन मरीजों से बातचीत की तथा आयुष्मान भारत/चिरायु योजना के प्रति मरीजों का फीडबैक लिया।
 
सरकार द्वारा निर्देशित “आयुष्मान भारत सर्जिकल कैंप सप्ताह” 22 नवम्बर 2025 तक प्रदेश-भर में आयोजित किया जा रहा है। उन्होने कैंप के दौरान की जा रही सर्जरी और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर एसीएस श्री सुधीर राजपाल ने सभी लाभार्थियों को पौष्टिक किट भी वितरित की।
 
 
कैंप के दौरान अब तक विभिन्न विभागों में कुल 88 सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई हैं। इस मौके पर आज चौथे दिन विभिन्न विभागों में कुल 31 सर्जरी सम्पन्न हुई । इसमें जनरल सर्जरी 8, ईएनटी विभाग की 2 सर्जरी, नेत्र विभाग की 9 सर्जरी, आर्थोपेडिक (आर्थो) की 2 सर्जरी और स्त्री एवं प्रसूति रोग (गाईनी) की 10 सर्जरी शामिल हैं । इस अवसर पर सभी मरीजों को योजनानुसार पूर्णतया निःशुल्क एवं कैशलेस सुविधा प्रदान की गई। 
 
इस मौके पर उनके साथ डीजीएचएस डॉ कुलदीप सिंह, सिविल सर्जन डॉ मुक्ता कुमार, पीएमओ डॉ आर एस चौहान, एसएमओ एचओडी आई डॉ जगदीप सिंह बसूर, डिप्टी सीएमओ डॉ अरविंद सहगल, ईएनटी एचओडी डॉ सुखदीप कौर, डॉ हरदीप, डॉ संगीता, डॉ गगन सिंगला सहित एक्सईएन आशीष चौहान सहित जिम्मेवार मेडिकल अधिकारी मौजूद रहे। 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh