प्रेस शाखा के अतिरिक्त निदेशक डॉ. साहिब राम गोदारा 22 वर्षों की सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त

चंडीगढ़, 31 दिसंबर : हरियाणा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की प्रेस शाखा में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत डॉ. साहिब राम गोदारा आज 22 वर्षों की संतोषजनक एवं अनुकरणीय सेवा पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। डॉ. साहिब राम गोदारा के सम्मान में आज हरियाणा निवास में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) वर्षा खांगवाल सहित विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा डॉ. गोदारा के परिजन उपस्थित रहे। सबने डॉ. गोदारा के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। 

डॉ. साहिब राम गोदारा ने 1 जनवरी 2003 को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के रूप में विभाग में अपनी सेवाएं प्रारंभ कीं। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने सिरसा, जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी तथा फतेहाबाद जिलों में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए विभागीय दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। 

 

विभागीय सेवाओं से पूर्व डॉ. गोदारा गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार तथा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में जर्नलिज्म विभाग में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जिससे उनके प्रशासनिक कार्यों में अकादमिक अनुभव की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

वर्ष 2014 में उन्हें उपनिदेशक के पद पर पदोन्नति मिली। फील्ड पोस्टिंग के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य अति विशिष्ट विभूतियों के कार्यक्रमों के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 21 जुलाई 2022 को उन्होंने हरियाणा सिविल सचिवालय की आठवीं मंजिल स्थित प्रेस अनुभाग में संयुक्त निदेशक (प्रभारी) का कार्यभार संभाला, जहां वे 8 जुलाई 2025 तक कार्यरत रहे। इसके उपरांत 9 जुलाई 2025 को उन्हें अतिरिक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया।

प्रेस प्रभारी के रूप में उनके कार्यकाल में कई उल्लेखनीय सुधार किए गए। इनमें मीडियाकर्मियों के लिए प्रेस रूम का नवीनीकरण, संयुक्त निदेशक कार्यालय का जीर्णोद्धार तथा प्रेस अनुभाग में इनकंबेंसी बोर्ड की शुरुआत प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री एवं अन्य महत्वपूर्ण बैठकों व कार्यक्रमों की पूर्व सूचना सूचना पट पर प्रदर्शित करने की व्यवस्था भी उनके द्वारा की गई, जिससे मीडिया कर्मियों को समय रहते जानकारी उपलब्ध हो सके। 

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh